मुंबईभारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री के निधन से हर कोई स्तब्ध है। पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के सीएम , शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे सहित कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। फडणवीस ने कहा कि जेटली के खबर से उन्हें बड़ा झटका लगा है, वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि एनडीए का 'स्तंभ' अब टूट गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अरुण जेटली कुशाग्र और दयावान राजनेता थे। फडणवीस ने कहा, 'यह हमलोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है कि कुछ ही दिनों में पार्टी ने सुषणा स्वराज और अरुण जेटली जैसे दिग्गजों को खो दिया। जेटली के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। यह मेरा निजी नुकसान भी है। महान छात्र नेता, आपातकाल के खिलाफ महान योद्धा और दिग्गज वकील को हमने खो दिया।' जेटली के निधन की खबर सुनते ही फडणवीस ने अपनी रविवार को रोक दी। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में दोपहर 12.07 बजे अंतिम सांस ली। वह 66 वर्ष के थे। उन्हें दो सप्ताह पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण एम्स में भर्ती किया गया था।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/33Qn3Dw
No comments:
Post a Comment