मुंबईदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को हंगामा होने के बाद परिवहन के कर्मचारियों द्वारा पर फैसला लेने के लिए शनिवार को दोबारा मतदान किया गया। इस मतदान में 17,925 कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन की ओर से दावा किया गया कि करीब 98 फीसदी बेस्ट कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल के समर्थन में हैं। बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई है। वर्कर्स यूनियन द्वारा अप्रैल 2016 से लंबित वेतन करार को फैसला करने, बेस्ट परिवहन के बजट को मनपा बजट में शामिल करने और बेस्ट कर्मचारियों को मनपा कर्मचारियों जितना बोनस देने की मांग हो रही है। शनिवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूनियन की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मंगलवार को बेस्ट प्रशासन द्वारा मांगों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है। इससे पहले सोमवार 26 अगस्त को वरली डिपो में कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 27 अगस्त में बेस्ट समिति की बैठक में कोई ठोस फैसला नहीं होता है, तो हड़ताल पर विचार किया जाएगा।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2ZedIab
No comments:
Post a Comment