मुंबई ठगों को लोगों की कमजोरी का पता रहता है, इसलिए वे उसी कमजोरी को पकड़कर लोगों को इस तरह ठगते हैं कि पीड़ित पुलिस में शिकायत ही ना कर सकें। सेक्स की गोलियां खरीदना भी ऐसी ही एक कमजोरी है। इसी बहाने कुछ ठगों ने मुंबई में बैठकर कई अमेरिकी लोगों को करोड़ों की चपत लगाई। डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने चपत लगाने वाले ऐसे तीन आरोपियों मोहम्मद उसामा अहमद इशार चौधरी, मुजफ्फर जफर शेख और मोहम्मद अल्ताफ सईद मेमन को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एम. एस अली मार्ग पर स्थित छोटा सोनापुर इलाके में एक कॉल सेंटर बनाया हुआ था। यहां पर कई ऐसे कर्मचारियों को रखा गया था, जिनकी अंग्रेजी बहुत जबरदस्त हो और बोलने का टोन ऐसा हो कि लगे कि कोई अमेरिकी कॉल कर रहा हो। इंटरनेट के जरिए किया जाता था फोन पुलिस का कहना है कि यह लोग VOIP से अमेरिकी लोगों को ही कॉल करते थे। उन्हें वियाग्रा व सेक्स से जुड़ी अन्य गोलियों की अलग-अलग इस तरह स्कीम बताते थे कि ज्यादा गोलियों का आर्डर देने पर उन्हें कितना फायदा हो सकता है। यदि सामने वाला हां कर देता था, तो उसे एक अकाउंट नंबर बताते थे और उसमें रकम ट्रांसफर करने को कहते थे। आरोपियों का इस बात पर दबाब रहता था कि जब अकाउंट में रकम पहुंचेगी, तभी वे लोग उनके बताए पते पर सेक्स बढ़ाने वाली यह गोलियां भेजेंगे। सामने वाला ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर देता था, लेकिन आरोपी कभी भी उसे यह गोलियां नहीं भेजते थे। काम करने वालों को दिए जाते थे मोटे पैसे आरोपियों ने सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार, इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालुंखे , सुनील माने और अमित भोसले की जांच टीम को बताया कि चूंकि वे लोग इंटरनेट कॉलिंग करते थे, इसलिए उन्हें मालूम था कि उनकी लोकेशन कभी विदेशी पुलिस को मिलेगी ही नहीं। उन्हें यह भी मालूम था कि पीड़ित पूरी दुनिया में कहीं भी सेक्स की गोलियों के बहाने ठगे जाने की कभी शिकायत नहीं करते, इसलिए ये लोग बहुत आसानी से अपना ठगी का यह कारोबार चला रहे थे। जिस कॉल सेंटर में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक टिप के बाद छापा मारा, वह पिछले पांच साल से चल रहा था और वहां काम करने वालों को मोटी सैलरी भी दी जा रही थी।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/33AxNGq
No comments:
Post a Comment