लखनऊ कनिका की पार्टी में शामिल रहे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी नेहा प्रसाद की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कनिका कपूर का सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद जितिन प्रसाद ने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया था। शनिवार को यूपी स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के शाहजहांपुर स्थित आवास पर पहुंची थी और सैंपल कलेक्ट किए थे। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए भी राहत की खबर है क्योंकि लखनऊ में आयोजित पार्टी से वापस आने के बाद जितिन कई लोगों से मिले थे। पढ़ें: दूसरी ओर शुक्रवार को कनिका कपूर का मामला सामने आने के बाद उनके सीधे में आए 45 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। राहत की बात है कि सभी 45 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। वहीं दूसरी ओर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर के हालत में भी सुधार हो रहा है। पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि रात से अबतक उन्हें बुखार नहीं आया है।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2xfOStj
No comments:
Post a Comment