Sunday, March 22, 2020

लोकल-मेट्रो बंद...दूसरे दिन भी थमी है मुंबई

मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 89 मामलों के सामने आने के बाद सोमवार को भी मुंबई समेत चार बड़े शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुंबई में कोरोना से संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पुणे में एक केस सामने आया है। कोरोना के तमाम केसों के सामने आने के बीच मुंबई शहर एक अभूतपूर्व लॉकडाउन की स्थिति में दिखाई दे रहा है। सोमवार को भी मुंबई लोकल की सर्विसेज बंद हैं और सड़कों पर भी कोई विशेष मूवमेंट नहीं दिख रही है। मुंबई में सोमवार को अधिकतर घरों में अखबार नहीं पहुंचे हैं। हॉकर्स के अखबार पहुंचाने से इनकार करने के बाद सोमवार को घरों में अखबार नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में भी न्यूज पेपर हॉकर्स अखबार पहुंचाने से इनकार कर सकते हैं, हालांकि सोमवार को असोसिएशन के सदस्यों ने इस मुद्दे पर एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें अखबारों की सप्लाई पर फैसला हो सकता है। पीएम की अपील को मिला समर्थन मुंबई में पीएम मोदी के आह्वान के बाद जनता कर्फ्यू को लोगों का बड़ा समर्थन मिला है। रविवार को मुंबई की सड़कों पर पसरा सन्नाटा इस बात का गवाह बना की कोरोना के खिलाफ लड़ाई को महाराष्ट्र किस तरह सरकार के साथ खड़ा है। रविवार के बाद सोमवार को भी की स्थितियां नजर आईं। मुंबई के तमाम पॉश इलाकों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों तक सन्नाटा पसरा नजर आया। घर से सैंपल लेने की तैयारी मुंबई में लॉकडाउन के बीच बीएमसी अब सभी लोगों के होम सैंपल लेने की तैयारी कर रही है। बीएमसी की ओर से कुछ प्राइवेट फर्म्स को सैंपल इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है। यह सभी फर्म्स आम लोगों के घर से सैंपल इकट्ठा कर इसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल में जांच के लिए भेजेगी। जरुरी सामान पहुंचा रही हैं संस्थाएं मुंबई में लॉकडाउन के बीच तमाम इलाकों में सामाजिक संगठनों के लोग उन लोगों की मदद करते दिख रहे हैं जो कि शहर में दिहाड़ी मजदूरी करते है। गरीबों के इलाकों में रविवार को कई संस्थाओं के लोग बस्तियों में काम करने वाले दैनिक कामगारों के लिए खाने का सामान, हैंडवॉश और जरूरी चीजें लेकर पहुंचे। अब तक दो लोगों की मौत महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुंबई में 14 नए मामले और पुणे में एक नया मामला सामने आया है। कोविड-19 से महाराष्ट्र में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। उद्धव सरकार ने प्रदेश के चार शहरों को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी लोगों को घर से बाहर ना निकलने के निर्देश दिए गए हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3acLnCr

No comments:

Post a Comment