Monday, March 2, 2020

4 सालों में धरे गए 6000 से अधिक साइबर अपराधी

मुंबई जिस तेजी से मोबाइल, इंटरनेट, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और सोशल मीडिया पर लोगों का अटैचमेंट बढ़ रहा है उसी तेजी से साइबर अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका सबूत है कि 2015 से 2019 इस चार सालों में महाराष्ट्र में साइबर अपराधों में 6 हजार से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को विधानसभा में जानकारी दी कि पिछले चार साल में राज्य में 16, 515 साइबर अपराध दर्ज किए गए। इन मामलों में 6,020 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 4, 532 केस सुलझा लिए गए। देशमुख ने एक लिखित जवाब में बताया कि 3,253 पुलिसकर्मियों को सायबर अपराधों की जांच का प्रशिक्षण दिया गया है और सायबर पुलिस स्टेशनों को आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर मुहैया कराए गए हैं। जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक अन्य सवाल के जवाब में इस बात को स्वीकार किया कि राज्य की सेंट्रल और जिला जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी हैं और कैदियों के लिए सोने की पर्याप्त जगह नहीं है। परिणाम स्वरूप 2 हजार 193 कैदी त्वचा रोग से ग्रस्त हैं। पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल की क्षमता 2449 कैदियों की है। येरवडा जेल में आठ नए बैरेक बनाए जा रहे हैं। इनमें से तीन बैरेक बन गए हैं, जबकि पांच को बनाने का काम जारी है। येरवडा जेल में जगह की कोई कमी नहीं है क्योंकि यहां 320 एकड़ का परिसर उपलब्ध है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2ThE9He

No comments:

Post a Comment