Wednesday, October 2, 2019

आदित्य ठाकरे के लिए MNS ने खुला छोड़ा मैदान

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति की पहचान चाचा-भतीजों के बीच तालमेल और गहरे राजनीतिक संबंधों के लिए है। इसी कड़ी में युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे और उनके चाचा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के लिए वर्ली सीट से आदित्य की चुनावी पारी की शुरुआत की है, जिसके साथ ही एमएनएस ने वहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। 'आदित्य के खिलाफ प्रत्याशी नहीं' गौरतलब है कि एमएनएस अब तक 72 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है लेकिन वर्ली की सीट को छोड़ दिया गया है। एमएनएस के एक कार्यकर्ता का कहना है, 'जहां तक है, राजासाहेब ने फैसला किया है कि आदित्य के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा। यह ठीक नहीं होगा कि कोई ठाकरे पहली बार चुनाव लड़े और दूसरा ठाकरे, उनके ही चाचा, उनके खिलाफ प्रत्याशी उतारें।' यह भी पढ़ें: चाचा-भतीजों की 'राजनीति' राज ने एमएनएस की नींव 2006 में सेना छोड़ने के बाद रखी थी। राज की शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे से केमिस्ट्री के बारे में सब जानते हैं। इसी तरह नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार भी सालों से एक साथ राजनीति कर रहे हैं। सीनियर बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे और उनके भतीजे धनंजय मुंडे, एनसीपी नेता छगन भुजबल और उनके भतीजे समीर राज्य की राजनीति में ऐसे ही उदाहरण रहे हैं। यह भी पढ़ें: हमेशा अपने पास रखा है रिमोट कंट्रोल माना जाता है कि एमएनएस पूर्व कॉर्पोरेट संतोष धुरी को वर्ली से उतारना चाहती थी लेकिन आदित्य के आने से पार्टी ने इरादा बदल दिया। करीब 50 साल से ज्यादा से शिवसेना के जून, 1966 में बनने के बाद से ठाकरे परिवार से किसी ने भी चुनाव नहीं लड़ा है। सेना हमेशा राजनीतिक रिमोट कंट्रोल अपने पास रखना चाहती थी। हालांकि, अब आदित्य के चुनाव लड़ने से यह बदलने वाला है। यह भी पढ़ें: एमएनएस ने घोषित किए 72 नाम एमएनएस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट मंगलवार को जारी की। दूसरे लिस्ट बुधवार शाम को आ गई। पार्टी ने अपने प्रमुख चेहरों जैसे संदीप देशपांडे (माहिम), अविनाश जाधव (ठाणे) और अखिल छित्रे (बांद्रा ईस्ट) और अपने अकेले कॉर्पोरेटर संजय टुर्डे (कलीना) को मैदान में उतारा है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 27 और दूसरी लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2oL8oJF

No comments:

Post a Comment