Wednesday, October 23, 2019

LIVE: UP की 11 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे

लखनऊ उत्तर प्रदेश की विधानसभा की 11 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पड़े वोटों की गिनती गुरुवार सुबह शुरू हो गई है। 2022 में होने वाले चुनावों से पहले बेहद अहम माने जा रहे इन चुनावों में जिन सीटों पर वोट पड़े हैं, उनमें से 9 बीजेपी के हाथ रही हैं। इन चुनावों को बीजेपी की टेस्ट तो माना ही जा रहा है, साथ ही विपक्ष इसे अपने लिए मौके के रूप में देख रहा है। लखनऊ कैंट और प्रतापढ़ जैसी सीटों पर चुनाव सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है। बीजेपी ने प्रतापगढ़ सीट अपने सहयोगी अपना दल (एस) को दिया है। यहां से बीजेपी नेता राजकुमार पाल अब अपना दल के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में सभी पार्टियां जोर- शोर से उपचुनाव में बड़ी जीत के लिए जुटी हैं। यहां देखें, इन सीटों पर कौन आगे है और कौन पीछे-
विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस रुझान
गंगोह कीरतपाल सिंह इंद्रसेन इरशाद चौधरी नोमान मसूद
रामपुर भारत भूषण गुप्ता डॉ. तंजीन फातिमा जुबैर मसूद खान अरशद अली खान
इगलस (एससी) राजकुमार सहयोगी सुमन दिवाकर (राष्ट्रीय लोकदल)** अभय कुमार उमेश कुमार
लखनऊ कैंट सुरेश तिवारी मेजर आशीष चतुर्वेदी अरुण द्विवेदी दिलप्रीत सिंह
गोविंदनगर सुरेंद्र मैथानी सम्राट विकास देवी प्रसाद तिवारी करिश्मा ठाकुर
मानिकपुर आनंद शुक्ला निर्भय सिंह पटेल राजनारायण रंजना पांडेय
जैदपुर (एससी) अंबरीश रावत गौरव कुमार रावत अखिलेश कुमार आंबेडकर तनुज पूनिया
जलालपुर राजेश सिंह सुभाष राय डॉ. छाया वर्मा सुनील मिश्रा
बाल्हा (एससी) सरोज सोनकर किरन भारती रमेश चंद्र मन्‍नू देवी
घोसी विजय राजभर सुधाकर सिंह अब्दुल कयूम राजमंगल यादव
प्रतापगढ़ राजकुमार पाल* बृजेश वर्मा पटेल रंजीत सिंह पटेल नीरज त्रिपाठी


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2N5U3jL

No comments:

Post a Comment