Friday, October 25, 2019

कमलेश की पत्नी ने संभाली हिंदू समाज पार्टी की कमान

लखनऊ हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी पत्नी किरण तिवारी को का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। बता दें कि हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को लखनऊ के नाका इलाके में हत्या कर दी गई थी। कमलेश की हत्या के बाद किरण ने परिवार समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। 18 अक्टूबर को अशफाक और मोइनुद्दीन नाम के दो शख्स कमलेश तिवारी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। दोनों ने कमलेश से बातचीत की और चाय पी। इसके बाद दोनों ने चाकू मारर बेरहमी से कमलेश की हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए थे। पढ़ें: वकील समेत 3 अन्य अरेस्ट इस बीच कमलेश तिवारी के मर्डर के मामले में शुक्रवार को एसआईटी ने हत्यारोपितों के मददगार वकील समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक के एक युवक की भूमिका की भी जांच हो रही है। कमलेश की हत्या करने के बाद अशफाक और मोइनुद्दीन भागकर बरेली गए थे। वहां एक दरगाह में उनकी मुलाकात मुफ्ती कैफी अली काजमी और वकील नावेद से हुई थी। अशफाक और मोइनुद्दीन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि नावेद ने उन लोगों की नेपाल भागने में मदद की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नावेद ने आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के पास एक गांव में अपने परिचित के घर पर रुकवाया था। सूरत से भी 2 मुख्य आरोपी हुए थे अरेस्टसीएम ने कमलेश तिवारी के परिवार की मदद के लिए उनकी पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने औरर परिवार को तहसील महमूदाबाद, जिला सीतापुर में एक आवास की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। इससे पहले गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने तिवारी की हत्या में कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी सूरत के अशफाक शेख ओर मोइनुद्दीन पठान हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2oiL6ep

No comments:

Post a Comment