Wednesday, October 23, 2019

घर पर मरे मिले पति-पत्नी, शवों पर चाकू के घाव

नई दिल्ली पुल प्रह्लादपुर इलाके में डीडीए के जनता फ्लैट में रह रहे एक दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खून से लथपथ दोनों का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में मिला है। महिला की गर्दन, जबकि उनके पति के पेट पर चाकू के घाव हैं। मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ साफ नहीं है। मामला हत्या, आत्महत्या या फिर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर लेने के बीच में उलझा हुआ है। मौके पर एक बड़ा और एक छोटा चाकू मिलने की बात बताई जा रही है। मृतक शख्स के पिता ने दो लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि हर ऐंगल से जांच की जा रही है। क्योंकि इनकी शादी को सात साल पूरे नहीं हुए थे। इस वजह से मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जाएगी। शवों के पोस्टमॉर्टम गुरुवार को एम्स में डॉक्टरों के बोर्ड से कराए जाएंगे। साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि आकाश (32) और भावना (29) की शादी 29 अप्रैल 2013 को हुई थी। इनका 5 साल का एक बेटा है। दंपती बेटे के साथ पुल प्रह्लादपुर की गली नंबर-7 में एक कमरे के फ्लैट में करीब डेढ़ साल से रह रहे थे। आकाश नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास बने एक मॉल में सेनिटरी सुपरवाइजर का काम करता था, जबकि भावना हाउस वाइफ थी। बताया गया है कि आकाश पत्नी को रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए पैसे नहीं देता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह को आकाश अपने बेटे को स्कूल छोड़कर आया था। इसके बाद किसी को पता नहीं दोनों के बीच क्या हुआ। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह 11:26 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि स्यूसाइड हुआ है, एक दंपती अपने कमरे में मृत पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दंपती खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस दोनों को अपोलो अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2Jh6Oa4

No comments:

Post a Comment