Saturday, August 3, 2019

सेंगर के ठिकानों पर CBI, घर की भी तलाशी

उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सिडेंट मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीमें रविवार को विधायक के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुलदीप से जुड़े हर एक शख्स को पूछताछ का हिस्सा बनाया गया। उन्नाव स्थित विधायक के घर की भी सीबीआई ने तलाशी ली। यहां मौजूद हर एक व्यक्ति से अलग-अलग पूछताछ की गई। सीबीआई को जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सात दिन का समय दिया है, इसलिए ताबड़तोड़ टीमें लगातार जांच में लगी हैं। रविवार को भी टीमें कुलदीप सिंह के ठिकानों पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि सीबीआई की एक टीम पीड़िता के गांव भी पहुंची। पढ़ेंः शनिवार को कुलदीप से हुई थी पूछताछ घटना की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम शनिवार को सीतापुर जेल पहुंची थी। आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इसी जेल में बंद हैं। सीबीआई ने यहां कुलदीप सिंह के साथ बंद कमरे में लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी। पढ़ेंः सात दिन में पूरी करनी है जांच आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच सात दिन में पूरी करने का आदेश दिया है। सात दिन के अंदर सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को देनी होगी इसलिए सीबीआई तेजी से काम कर रही है। सीबीआई ने तय सीमा के अंदर केस की जांच निपटाने के लिए बीस अधिकारियों की टीम गठित की है। उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सिडेंट मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम फरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ तीन दिन में दो बार घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है। पढ़ें- पीड़िता को न्यूमोनिया, हालत अब भी गंभीर इस बीच सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके वकील की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को न्यूमोनिया हो गया है और वह वेंटिलेटर पर है जबकि वकील को वेंटिलेटर से तो हटा लिया गया है लेकिन उनकी हालत अब भी गंभीर है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया, ‘पीड़िता अब भी वेंटिलेटर पर है। उसे न्यूमोनिया हो गया है जिससे उसको बुखार आ रहा है। उसे ब्लडप्रेशर नियमित करने की दवा भी दी जा रही है। पीड़िता के गले में छोटा सा छेद करके (ट्रैकियोस्टोमी) ट्यूब द्वारा ऑक्सिजन दी जा रही है, उसे अभी तक होश नहीं आया है और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है।’


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2KdIlDp

No comments:

Post a Comment