मुंबई पिछले कई दिनों से मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश रविवार रात को भी जारी रही जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण रेल सेवाएं बाधित हैं और पालघर में पिंजर नदी के ऊपर बना हुआ पुल बह गया। इससे बदलापुर-अंबरनाथ और वसई-विरार की कॉलोनियों में करीब एक लाख लोग फंस गए। बारिश के कारण करीब 5 लोगों के मरने की भी खबर है। वहीं, सोमवार सुबह ज्यादातर इलाकों में बारिश थम चुकी है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड़ के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं, सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों को काम पर देर से पहुंचने की इजाजत दे दी गई है। सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-मानखुर्द के बीच सेंट्रल रेलवे की सेवाएं बाधित रहीं। एक अधिकारी ने बताया है कि कल्याण-करजत कॉरिडोर में सेवा वापस शुरू होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। यह भी पढ़ें: पानी में डूबे ट्रैक्स बार्वी बांध से पानी छोड़े जाने और मुंबई की मीठी नदी के ओवरफ्लो करने से सेंट्रल रेलवे के लिए और भी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। बदलापुर, शेलू और नेरल के कई इलाकों में ट्रैक पानी में डूब गए हैं। उधर, वसई-विरार के बीच पश्चिम रेलवे के भी दो ट्रैक्स रविवार को करीब सात घंटे तक पानी में डूबे रहे। सरकार ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है और कहा है कि जरूरत न हो तो घर में ही रहें। हादसों में 5 की मौत वहीं, बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। सांताक्रूज में एक मां और बेटे की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक 20 साल के धारावी निवासी की नाले में बहने से मौत हो गई। अधिकारी विरार के पापड खिंड बांध में बहे एक शख्स और वसई के बटाने में बाढ़ में बहे एक बच्चे की तलाश कर रहे हैं।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/31gDW8m
No comments:
Post a Comment