मुंबई मुंबई और आसपास के कई इलाकों में लगातार जारी बारिश से भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुक कर अभी भी जारी है। शनिवार देर रात और रविवार तड़के हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुंबई में कई कॉलोनियां और सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने- जाने में दिक्कत हो रही है। भारी बारिश से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण कई जगह ट्रेन सेवाएं भी निलंबित की गई हैं। उधर, भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 7 उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं कई विमान सेवाएं विलंब से संचालित हो रही हैं। उधर, मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक मुंबई के अलावा मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मुंबई के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को बारिश के कहर से मुंबई शहर में हुए अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत, तीन के लापता और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। चार लड़कियां झरने में बह गईं इसके अलावा नवी मुंबई के खारघर की पांडवकड़ा पहाड़ियों में ड्राइविंग रेंज के नजदीक झरने में शनिवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचीं चार लड़कियां झरने में बह गईं। साथ ही, मुंबई और आसपास के इलाकों में सड़कें लबालब भर जाने से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह 7.15 बजे मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैकों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए सायन और कुर्ला के बीच सभी चार रेलवे ट्रैकों पर फिलहाल रेलवे सेवा को स्थगित कर दिया गया है। सुबह 7 बजे भारी बारिश से कल्याण रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर कई फीट पानी भरा हुआ है। लगातार बारिश से यहां दिक्कत और बढ़ती दिख रही है। सुबह 6:30 सायन में लगातार हो रही बारिश के कारण कॉलोनियों में जमजमाव। सुबह 6:16 सांता क्रूज में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी। आने-जाने में लोगों को हो रही है दिक्कत। सुबह 6 बजे पालघर में मूसलाधार बारिश। भारी बारिश के कारण घरों में घुसा पानी। लोग घरों में हुए कैद। सुबह 5 बजे जेजे हॉस्पिटल के सामने की सड़क पर लबालब पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लोगों को आने- जाने में हो रही दिक्कत
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/33bWiJg
No comments:
Post a Comment