Monday, August 5, 2019

370 पर अमर'वाणी', 'इस दर्द-ए-दिल की...'

लखनऊ जम्मू-कश्मीर से को समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस सहित कुछ पार्टियों ने इस फैसले पर जहां सवाल उठाए हैं, वहीं एनडीए और समर्थक दलों ने इसका जोरदार स्वागत किया है। इस कड़ी में राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मोदी सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इसके विरोध का सवाल ही नहीं उठता। वर्षों से यह मांग थी। कश्मीर को मुख्यधारा से अलग कर दिया गया था। उन्होंने आर्टिकल 370 को लागू करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि उस ऐतिहासिक भूल सुधारने का आज ऐतिहासिक दिन है। अमर ने कहा कि सदन का अधिकार है कि आर्टिकल 370 के बारे में निर्णय लें। वह जीवन का लंबा समय समाजवादी पार्टी में रहे। कुछ दिनों पहले उन्हें दल से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा, 'मैंने दल नहीं छोड़ा बल्कि मुझे दो बार पार्टी से निकाल दिया गया, इसलिए मुझे दलबदलू नहीं कह सकते।' पढ़ेंः लोहिया, दीनदयाल और अटल भी थे समर्थक अमर सिंह ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं विरोध कहां है। राम का विरोध... डॉ. राम मनोहर लोहिया चित्रकूट में रामायण मेला करते थे। अटल बिहारी वाजपेयी महादेवी वर्मा को बुलाया करते थे। 'माय कंट्री माई लाइफ' में आडवाणी ने भी लिखा है। उनकी मध्यस्थता में डॉ. राम मनोहर लोहिया और पं. दीनदयाल उपाध्याय दोनों मिले। 1962 के कानुपर में हुए अधिवेशन में लोहिया ने अखंड भारत और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के महासंघ की बात की। वहीं डॉ. दीनदयाल ने अखंड भारत की बात की।' 'मोदी और शाह को धन्यवाद' अमर सिंह ने कहा, 'मैं धारा के प्रतिकूल बिल्कुल बात नहीं कर रहा हूं। रेकॉर्ड देखें तो एक देश, एक ध्वज, एक संविधान की एक बार नहीं कई बार बात हुई है। लोहिया ने भी की है। इतिहास में कई वर्षों पहले जो भूल हुई थी कि कश्मीर को अलग कर दिया गया। अलग कानून बनाया गया। कश्मीर को देश के संविधान से अलग कर दिया गया। मुख्यधारा से अलग कर दिया गया। ऐतिहासिक भूल को सुधारने का आज यह ऐतिहासिक दिन है। मोदी और शाह को धन्यवाद देता हूं।' पढ़ेंः शायरी से खत्म किया भाषण अमर सिंह ने अपना भाषण देने के बाद शायराना अंदाज में उसे खत्म किया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र कह रहे थे कांग्रेस के साथी देश निर्माण में साथ आएं तो वह कहना चाहते हैं कि, 'हमको उनसे है वफा की उम्मीद, जो नहीं जानते वफा क्या है? दिले नदां तुझे हुआ क्या है, इस दर्द-ए-दिल की दवा क्या है?' कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष अमर सिंह ने शायरी से कांग्रेस पर कटाक्ष करने के बाद कहा कि कांग्रेस मान ले कि अब उनकी सत्ता चली गई है। उन्होंने कहा कि राजनीति का खेल बहुत अभूतपूर्व होता है। कभी आप भूतपूर्व, कभी हम भूतपूर्व।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2KfylcC

No comments:

Post a Comment