Friday, August 23, 2019

बांद्रा स्टेशन के 130 साल, फैंस के बीच शाहरुख

मुंबई मुंबई के प्रसिद्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के 130 वर्ष पूरे होने पर फिल्म अभिनेता ने शु्क्रवार को यहां एक विशेष पोस्टल एनवेलप और डाक टिकट जारी किए। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुए एक खास समारोह के दौरान शाहरुख ने पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के यह डाक टिकट जारी किए। इस दौरान कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को जब शाहरुख इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्टेशन पर पहुंचे तो यहां उनके फैंस की भारी भीड़ लग गई। इसके बाद शाहरुख ने स्टेशन परिसर में बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की। अपने भाषण के दौरान शाहरुख ने कहा,'मैंने कई फिल्मों में रेलवे स्टेशनों पर लड़कियों के साथ मोहब्बत की है, लेकिन बांद्रा स्टेशन पर आना रह गया था। अब आपने मुझे यहां बुलाया है तो मैं जल्द ही किसी ऐक्ट्रेस से बात करूंगा और यहां आना जाना लगा रहेगा।' देखें विडियो: इस दौरान शाहरुख ने पोस्टल विभाग और रेलवे के अधिकारियों को उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया और लोगों से डाक टिकट का इस्तेमाल करने की अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पोस्टल विभाग डिजिटल तकनीकों के साथ मिलकर कुछ ऐसे कदम उठाए, जिससे कि लोग पत्र लिखने की रवायत से जुड़े भी रहें। बता दें कि महाराष्ट्र के बांद्रा स्टेशन की इमारत को हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है। यह अपने आप में पहला स्टेशन है, जिसे डाक विभाग के एनवेलप पर जगह दी गई है। शुक्रवार को स्टेशन की सेवाओं के 130 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2ZfXjC0

No comments:

Post a Comment