पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की है। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कानून मंत्री किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी मौजूद रहे।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3xFIjLy
भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 8954 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए। इसके साथ ही देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 45 लाख 96 हजार 776 हो गई है जबकि सक्रिय मामले घटकर एक लाख से भी कम हो गए हैं।
अभिनेत्री कंगना रनोट आए दिन मुश्किलों में घिरी रहती हैं। अब अभिनेत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट को भविष्य में सेंसर करने की मांग की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात मध्य महाराष्ट्र कोंकण और गोवा के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है यानी लोगों को भारी बारिश आंधी और तेज हवाओं के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी आरेंज अलर्ट पर है।
दिल्ली एनसीआर में बुधवार की सुबह कोहरे की चादर छाई हुई थी। हालांकि वायु प्रदूषण अन्य दिनों के मुकाबले कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन इसके बावजूद ये बेहद खराब से गंभीर स्तर पर ही रिकार्ड किया गया है।
भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों और यहां तक कि कट्टर इस्लामी देश माने जाने वाले सउदी अरब ईरान और पाकिस्तान में भी एक्स मुस्लिम तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। उनकी बढ़ती संख्या से चिंतित एक मौलाना को कहना पड़ा कि एक्स मुस्लिम की सुनामी आने वाली है।
तोमर के उत्तर में दिए गए एनसीआरबी आंकड़ों के मुताबिक 2020 में किसानों की आत्महत्या के कुल मामलों में सबसे अधिक 2567 मामले महाराष्ट्र से आए थे। इसके अलावा कर्नाटक से 1072 आंध्र प्रदेश से 564 तेलंगाना से 466 मध्य प्रदेश से 235 और छत्तीसगढ़ से 227 मामले सामने आए।
देश में नए वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया है। लेकिन भारत की राज्य सरकारें खासा सतर्कता बरत रहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों खासकर अत्यधिक जोखिम वाले देशों से आने वालों के लिए मंगलवार मध्य रात्रि से कड़े नियम लागू हो गए हैं।
World AIDS Day हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। मंगलवार को इस बीमारी के कारण मरने वालों की याद में सिलिगुड़ी में यौन कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक तौर पर मोमबत्ती जलाईं।
दक्षिण अफ्रीका व कुछ अन्य देशों में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omnicron variant) से पूरी दुनिया अलर्ट मोड में आ गई है। भारत सरकार ने कुछ देशों को इस नए वैरिएंट के कारण जोखिम वाला यानि at-risk घोषित कर दिया है।
ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआइ) के नेतृत्व में भारतीय शोधकर्ताओं की एक बहु-संस्थागत टीम ने भारत में इस साल अप्रैल और मई के बीच COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान कोविशील्ड टीके की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के एक आदेश को निरस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि विदेश में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के खातिर डाक्टर को जाना पड़ा। इसे मेडिकल लापरवाही नहीं कही जा सकती।
राज्यसभा में रखी गई रिपोर्ट में कैग ने कहा कि अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों को बेसिक यूनिफार्म के स्थान पर वर्दी भत्ता प्रदान करने की सातवें वेतन आयोग की सिफारिश स्वीकार करने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करने में कई महीने लगा दिए।
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना देते वक्त तो विपक्षी एकता दिखाई लेकिन ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने से दूरी बनाए रखी जिसमें कांग्रेस नेतृत्व करती दिखे। विरोध का तरीका भी अलग था।
पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर से बधाइयों का तांता लगा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।
बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा में तलाशी अभियान चलाया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल के मुताबिक मंगलवार सुबह परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा तलाशी के दौरान कुछ पैकेट गांजा और धूम्रपान पाइप बरामद किया गया है।
ऐसे मामलों में उच्च स्तर पर भी तकनीकी रूप से अप्रशिक्षित अधिकारी किसी की जवाबदेही न होना तथा सरकारी सर्वरों की भूमिका विशेष है क्योंकि वे पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते और उनके कोड प्रश्नपत्र अपलोडिंग समय व पासवर्ड आदि अति गोपनीय विवरण कई कार्मिकों की जानकारी में होता है।
भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 6990 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए। 551 दिनों में कोरोना के यह मामले सबसे कम है। देश में सक्रिय मामले घटकर 100543 हो गए जो पिछले 546 दिनों में सबसे कम हैं।
भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत ने हमेशा सीरिया में हिंसा और वहां पर मानवाधिकारों के उल्लंघन पर अपनी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की यह बैठक सीरिया की जवाबदेही तय करने के लिए बुलाई गई थी।
एडमिरल हरि कुमार ने नौसेना के नए प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एडमिरल कर्मवीर सिंह की जगह ली है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। हरि कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ओमिक्रोन को लेकर राज्यों के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस मीटिंग में ओमिक्रोन के संक्रमण से बचने के लिए राज्य सरकारें क्या उपाय कर रही हैं इस पर चर्चा होगी।
नई विश्व व्यवस्था की शुरुआत में हमारे मानव धर्म के कुछ प्रमुख कर्तव्य हैं जिनमें सबसे पहले हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। (लेखिका द्वारा छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में दिए गए अभिभाषण का संपादित अंश)
देशभर में नीट पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी के विरोध में रेसिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आरबीआइ की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक अवकाश के साथ अन्य छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के हिसाब से छुट्टियां भी इन 12 छुट्टियों में शामिल हैं।
हमारे परिवेश में ‘आक्साइड आफ नाइट्रोजन’ गैस अधिक होने का सीधा असर इंसान के श्वसन तंत्र पर पड़ता है। सबसे चिंताजनक यह कि यह गैस वातावरण में मौजूद पानी और आक्सीजन के साथ मिलकर तेजाबी बारिश कर सकती है।
गडकरी ने आगे कहा कि दिल्ली में भी कनाडा ब्राजिल और अमेरिका के जैसे बायो-एथेनाल के जरीए कार चल सकेंगी। उन्होंने कहा उनकी तीन बड़ी कार निर्माता कंपनियों से बात हुई है और उन्होंने इस बात को लेकर आश्वस्त भी किया है।
मौसम आज से 3 दिन तक कई बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली राजस्थान हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की पूरी संभावना है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिनों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए कोरोना टीकाकरण पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अब आंध्र प्रदेश की सरकार ने भी ओमीक्रोन के खतरे को ध्यान में रखते हुए कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से बातचीत की।
ओमिक्रोन कोरोना का अब तक का सबसे अधिक म्यूटेशन करने वाला वैरिएंट माना जा रहा है।इस वैरिएंट को भारत में दूसरी लहर और दुनिया के कई देशों में तीसरी लहर की वजह बने डेल्टा वैरिएंट से कहीं ज्यादा म्यूटेशन और तेजी से फैलने वाला करार दिया गया है।
कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर राज्य सरकारें भी सर्तक हो गई हैं। अब केरल में चार हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले लोगों के टेस्ट के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि वे सभी के नमूने इकट्ठा कर सकें।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज रात से पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है वहीं उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में झमाझम बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में इन दिनों उत्तर पूर्वी मानसून के कारण बारिश तो हो ही रही है।
देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन पूरा देश इसे लेकर अलर्ट मोड में है। केंद्र से लेकर राज्यों तक में चिंता बढ़ गई है। कर्नाटक ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो लोगों को संक्रमित पाया गया।
पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Chaubey) ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में अवैध शिकार के कारण 58 बाघ मारे गए। इनमें वर्ष 2020 में सात वर्ष 2019 में 17 और वर्ष 2018 में 34 बाघ मारे गए।
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद वायु सेना के 49 और नौ सेना के चार कर्मियों की मौत हुई है।
ग्लोबल टेक्नोलाजी कंपनियों में से अधिकांश की कमान भारतीय मूल के लोगों के हाथ में हैं। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला हैं तो गूगल को सुंदर पिचाई चला रहे हैं। अब ट्विटर को पराग अग्रवाल आगे बढ़ाएंगे। इसपर एलन मस्क ने जानें क्या कहा-
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला इसी माह सामने आया और अब तो यह ब्रिटेन और भारत समेत कई देशों में पहुंच चुका है। इस नए स्ट्रेन को लेकर रिसर्च जारी है ।
पराग आइआइटी बांबे से स्नातक हैं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डाक्टरेट की डिग्री ली है। पराग अग्रवाल वर्ष 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। उस समय कंपनी में एक हजार से भी कम कर्मचारी थे।
हर विकासशील देश की तरह ही भारत में प्रदूषण बढ़ने से कई तरह के खतरे बढ़ रहे हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरनमेंट के विवेक चट्टोपध्याय के मुताबिक प्रदूषण आपकी उत्पादकता को प्रभावित करता है क्योंकि अगर आप सेहतमंद नहीं होंगे तो कार्यक्षेत्र में बेहतर नहीं कर पाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा हमने महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कोविड के टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी है। अब हम 150 करोड़ डोज की ओर बढ़ रहे हैं। एक नए कोरोना वायरस संस्करण के उभरने की खबर हमें और सतर्क करती है।
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देशों को जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा कि है कि जोखिम वाले 12 देशों से आने वाले यात्रियों के आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा और यात्रियों का सात दिनों के लिए होम आइसोलेशन में जाना अनिवार्य होगा
याचिकाकर्ता के वकील विकास सिंह ने कोर्ट में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर चल रहे काम को लेकर सवाल खड़े किए और कोर्ट से इस पर रोक लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है।
रामफोसा ने अपने भाषण में कहा कि यात्रा प्रतिबंध का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और दक्षिणी अफ्रीका अनुचित भेदभाव का शिकार हुआ। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि प्रतिबंध वैरिएंट के प्रसार को रोकने में प्रभावी नहीं होंगे।
तटस्थ विशेषज्ञ मानते हैं कि आज की भारतीय जरूरतों के मुताबिक कृषि में 360 डिग्री का सुधार लाने की जरूरत है और तीनों कृषि सुधार कानून इसमें सक्षम थे। आइए जानते हैं कि आज की परिस्थिति में ये तीनों कानून क्यों अहम थे।
Agricultural Reform Bill कृषि कानूनों की वापसी से छोटे और हाशिए पर जी रहे किसानों को फिर मंडी और बिचौलियों के दुष्चक्र में फंसना पड़ेगा। तीनों कृषि सुधार कानूनों से किसानों का दुखड़ा दूर किया जा सकता था।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) को मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पीएम मोदी ने इसकी घोषणा की है। 80 करोड़ से अधिक लोगों को राहत देने के लिए सरकार मुफ्त प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चला रही है।
हरितक्रांति के लिए सरकार ने अधिक उत्पादन को प्रोत्साहित करना शुरू किया। 1966 में अधिक उत्पादित अनाज को खरीद की गारंटी के तहत एमएसपी घोषित हुई। अब जब हम अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं तो एमएसपी जैसा प्रविधान खुद ब खुद औचित्यहीन हो जाता है।
गांव की परंपरा के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जेल जाता है तो उसे जाति भोज देना पड़ता है। उसका मुंडन कराया जाता है। ऐसा न करने पर समाज व जाति से व्यक्ति का बहिष्कार कर दिया जाता है।
जून 2020 में आए कृषि अध्यादेशों से बदलाव की उम्मीद जगी थी। कृषि सुधार के लिए बनाए गए तीनों कानूनों को वापस लेना देश के किसानों के बड़े वर्ग के साथ अन्याय है। उनके साथ यह अन्याय इसीलिए हुआ कि उन्होंने दिल्ली आकर सड़कें जाम नहीं की थीं।
बेंगलुरु के राजाजीनगर ईएसआई अस्पताल में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के 15 महीने बाद मुर्दाघर से उनके शव बरामद हुए हैं। जुलाई 2020 में दोनों मृतक कोरोना संक्रमित हुए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और दोनों की मौत हो गई थी।
अपेक्षाकृत कम फायदे वाली क्रिप्टोकरेंसी मेमेकाइन के ‘सिबा इनू’ की कीमत भी पिछले माह 145 प्रतिशत बढ़ी। इसकी बदौलत भारत के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीर एक्स ने 28 अक्टूबर को एक दिन में 56 करोड़ डालर का रिकार्ड कारोबार किया। क्रिप्टोकरेंसी के बड़े-बड़े विज्ञापन आने लगे।