Showing posts with label Jagran Hindi News - news:national. Show all posts
Showing posts with label Jagran Hindi News - news:national. Show all posts

Tuesday, January 11, 2022

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए, कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Weather Update Today पहाड़ी इलाकों उत्तराखंड कश्मीर हिमाचल में भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ शीत लहर दस्तक दे रही है जिससे पारा लुढ़कना शुरू हो गया है। वहीं बिहार में आज बारिश का अलर्ट जारी है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/34ImzEy

pm modi security breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस इंदू मल्होत्रा के नेतृत्व में समिति करेगी जांच

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति नियुक्त की। सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3fdBiJx

हरिद्वार धर्म संसद में आपत्तिजनक भाषणों की स्वतंत्र जांच वाली याचिका पर SC आज करेगा सुनवाई

याचिका में हरिद्वार धर्म संसद सम्मेलन में मुसलमानों के प्रति हिंसा भड़काने वाले भड़काऊ भाषण देने वाले लोगों की गिरफ्तारी और मुकदमे की मांग की गई थी। सिब्बल ने कहा कि देश का नारा सत्यमेव जयते से शास्त्रमेव जयते में बदला हुआ लगता है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3HYmjzq

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती है। विवेकानंद जी ज्ञान और उत्साह का वो अथाह सागर हैं जिसमें हर युवा विश्वास के गोते लगाकर उन्हें अपना आदर्श मानता है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/33fQS4S

India-China Talks : भारत-चीन के बीच 14वें दौर की सैन्य वार्ता, दोनों देशों को सार्थक बातचीत की उम्मीद

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से वार्ता और संवाद बनाए हुए हैं। चीन उम्मीद करता है कि भारत स्थिति को आपातकालीन मोड से नियमित दैनिक आधार वाले प्रबंधन चरण में ले जाने में मदद करेगा।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3ffDWPa

कर्नाटक: फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीक, अस्पताल में भर्ती 20 कर्मचारी

कर्नाटक के मंगलुरु में फिश प्रोसेसिंग प्लांट केमिकल लीक हुआ है। केमिकल लीक होने के कारण वहां मौजूद कई कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। 20 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3FqzXKg

तमिलनाडु: पीएम मोदी आज करेंगे 11 नए मेडिकल कालेज का उद्घाटन, सीआईसीटी की भी देंगे सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कालेज का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल (सीआईसीटी) के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3K52zMA

लोहड़ी/मकर सक्रांति की धूम, पंजाब से तेलंगाना तक हो रहीं तैयारियां; हरिद्वार में श्रद्धालुओं की एंट्री नहीं- तस्वीरें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच साल का पहला त्योहार मकर सक्रांति और लोहड़ी को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में तैैयारियां हो रहीं हैं। पंजाब में जहां लोहड़ी के लिए दुकानों पर मिठाईयां बन नहीं हैं वहीं गुजरात और तेलंगाना में सक्रांति की तैयारियां जोरों पर हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/34JdwTO

पुलिस की लापरवाही से लगी पीएम की सुरक्षा में सेंध, डीएसपी ने एक चैनल के स्टिंग में किया दावा

चैनल के स्टिंग में सीआइडी के डीएसपी कह रह हैं कि दो जनवरी को उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी थी किभारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी फूल समूह के किसान प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचकर उनका विरोध कर सकते हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3rbsnOd

NEET-UG काउंसलिंग 2021: FORDA ने मेडिकल काउसंलिंग को भेजा पत्र, किया ये अनुरोध

Federation of Resident Doctors Association (FORDA ) ने मेडिकल काउंसलिंग कमिटी को पत्र लिखा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि आवश्यक उपायों के साथ जल्द से जल्द NEET-UG काउंसलिंग 2021 को शुरू करने की व्यवस्था की जाए।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3fggilu

Omicron Variant: देश में 4400 के पार हुए ओमिक्रोन के मामले, 28 राज्यों में फैला नया वैरिएंट

Omicron Cases in India देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 4461 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन 28 राज्यों में फैल चुका है। वहीं 24 घंटे में कोरोना वायरस से 168063 नए मामले सामने आए हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3qg2Wfs

Monday, January 10, 2022

लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि : आइए पूर्व प्रधानमंत्री के अनमोल विचारों से सीख लेकर संवारे अपना जीवन

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचारों से उनके संघर्ष दृढ़ निश्चय और बुलंद इरादों की झलक साफ नजर आती है। आइए उनके सर्वश्रेष्ठ विचारों को पढ़ें और इनसे कुछ ना कुछ सीखकर अपने जीवन में लागू करें।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/33jjWbu

Coronavirus Updates: कोरोना के नए मामलों में कमी, 24 घंटे में आए 1 लाख 68 हजार नए केस

देशभर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 68 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 277 मरीजों की मौत हुई है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3JSCnER

कर्नाटक : लोन का आवेदन किया रद तो शख्स ने बैंक को ही लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

एक शख्स ने बैंक द्वारा उसके लोन का आवेदन खारिज होने से निराश होकर बैंक को कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 436 477 435 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3tbdKgF

अब उच्च शिक्षण संस्थानों में भी लागू होगी विद्यांजलि योजना, जानिए किन लोगों को पढ़ाने का मिलेगा मौका

उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक पात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि उनकी रुचि ऐसे किस विषय में है जो छात्रों के लिए उपयोगी होगा। पंजीकरण कराने वालों को संस्थान जरूरत के अनुरूप आमंत्रित करेंगे।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3zIiM5D

केरल में वाइफ स्वैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चलता था पूरा खेल

एक वाइफ स्वैपिंग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। रैकेट चलाने वाले 7 लोगों को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक सदस्य की पत्नी की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कहा कि 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3HWFdH9

Make In India को मिलेगा बढ़ावा, हथियारों के आयात पर मोदी सरकार लगाएगी रोक

सैन्य व सुरक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत व मेक इन इंडिया को जगह मिलने के साथ ही इस बात की प्रबल संभावना है कि अब विदेशों से आयात होने वाले हथियारों व विभिन्न डिफेंस परियोजनाओं पर रोक लग सकती है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3HP8dAq

सुरक्षा बलों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा कोरोना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में तीन हजार एक्टिव केस

कोरोना तेजी से पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को अपनी चपेट में ले रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बीते चार दिनों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (The Central Armed Police Forces CAPFs) में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3HQmahr

पहले दिन लगाई गई करीब 10 लाख सतर्कता डोज, पीएम मोदी ने की यह अपील, जानें कितने लोगों को लगनी है तीसरी खुराक

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रोगों से ग्रस्त 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को सोमवार से वैक्सीन की सतर्कता डोज लगाई जाने लगी है। कोविन पोर्टल के रात आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन करीब 10 लाख डोज लगाई गई हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3nbxLjg

Sunday, January 9, 2022

डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान

Pt Brijlal Dwivedi Memorial All India Literary Journalism Award ‘साहित्य परिक्रमा’ (राजस्थान) के संपादक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष को इस वर्ष के पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान समारोह की तिथि की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3naHGWa