किसानों और कृषि विशेषज्ञों का संगठन ने याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि किसान महापंचायत के कम-से-कम 200 लोगों को अहिंसक सत्याग्रह करने की खातिर जंतर-मंतर पर स्थान उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दें।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3ojVlM3






भारत में जिला अस्पतालों के प्रदर्शन मूल्यांकन की रिपोर्ट जिला अस्पतालों के कामकाज में अपनाए जा रहे तौर-तरीके में कहा गया है कि सभी के लिए स्वास्थ्य को एक वास्तविकता बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षित तथा विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत है।
बैचलर आफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रहे कैफ अली को पूर्व निर्मित सतत आवास स्पेसइरा की डिजाइनिंग के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह घर खतरनाक वायरस की आवाजाही को कम करने के साथ भविष्य में दुनियाभर के शरणार्थियों के लिए आवास की समस्या को भी दूर कर सकता है।




15 अगस्त को अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज हाने के तुरंत बाद ही कमर्शियल उड़ान सेवाओं को रोक दिया गया था। 31 अगस्त को अमेरिकी सेना की आखिरी खेप की वापसी के बाद काबुल एयरपोर्ट को तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया।




भारत से लगी सीमाओं पर चीन एकबार फिर आक्रामक रवैया अपना रहा है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी तस्दीक करते हुए कहा कि चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती जारी रखे हुए है।
केरल को कोरोना महामारी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 15 हजार 914 मामले सामने आए। इस दौरान एक लाख तीन हजार 871 सैंपल टेस्ट हुए । टेस्ट पाजिटिविटी रेट भी बढकर 15.32 फीसद हो गया है।


चक्रवात गुलाब 30 सितंबर को अरब सागर में प्रवेश करने के बाद तूफान में बदलकर पाकिस्तान की ओर बढ़ सकता है। इस दौरान गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। गुजरात और दिल्ली में आज भी बारिश् हो सकती है।







AUKUS हिंद प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निबटने का सामरिक गठबंधन है वहीं QUAD बिल्कुल अलग एंगल से काम करने वाले भारत सहित चार देशों का गठबंधन है। AUKUS समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका और ब्रिटेन से परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां बनाने की तकनीक मिलेगी।



भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की पहली टू-प्लस- टू वार्ता होने के बाद आज दोनों देशों की नौसेनाओं ने एक दस्तावेज पर दस्तखत किए। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के लिहाज से वार्ता का प्रारूप तय करता है।



संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को केंद्र सरकार पर मीडिया से झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया से सरकार कह रही है कि वह वार्ता के लिए तैयार है लेकिन किसान इसकेे लिए तैयार नहीं है


