मुंबई कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में भयावह रूप ले रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री के बगल के बंगले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। सीएम के बंगले के पास मिलने से हड़कंप मच गया। ने कार्रवाई करते हुए मातोश्री के बगल वाले बंगले को सील कर दिया है। बता दें कि उद्धव ठाकरे का निजी आवास के कलानगर में है। बता दें कि अप्रैल महीने में भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के पास एक चायवाले के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद इलाके में दहशत गई थी। कोरोना संक्रमित चायवाला बीते कई सालों से मातोश्री के गेट के पास चाय की टपरी लगाता था। चायवाले के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मातोश्री की सुरक्षा में लगे करीब 170 पुलिसकर्मियों और एसआरपीएफ जवानों को एहतियातन इलाके से हटाकर उन्हें क्वारंटीन किया गया था। मुंबई में कोरोना के 1,144 नए मामले, 38 की मौत मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,144 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 69,625 हो गई। वहीं 38 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,962 पहुंच गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,434 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जो कि जून में एक दिन में स्वस्थ होने वाली यह दूसरी बड़ी संख्या है।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/319FOD8
No comments:
Post a Comment