Thursday, May 31, 2018

'ट्रंप प्रशासन में दक्षिण एशियाई नागरिकों के खिलाफ होने वाली घटनाओं में हुआ सुधार'

भारतीय मूल के अमेरिकी एक्टर-डायरेक्टर मनीष दयाल ने अपनी नई फिल्म 'फिफ्टीन ईयर्स लेटर' के माध्यम से एक नई कहानी कहने की कोशिश की है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2xrlcJj

News


Judge Napolitano: Sessions shouldn't have accepted the job



President Trump admits buyer's remorse over his attorney general. Fox News senior judicial analyst says Sessions made a mistake staying in the job.

https://ift.tt/2L9emtP

चीन ने संघर्षविराम समझौते का पालन करने के फैसले पर भारत-पाक का किया स्वागत

चीन ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी रोकने के लिए 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने के भारत और पाकिस्तान के फैसले का स्वागत किया। चीन ने उम्मीद जतायी कि दोनों देश उपयुक्त तरीके से अपने मतभेद सुलझाएंगे।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 29 मई को हॉटलाइन पर बातचीत के दौरान जम्मू कश्मीर में सीमा पार से गोलीबारी रोकने के लिए 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने पर सहमति जतायी ।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘हम दोनों पक्षों की ओर से सकारात्मक कदम की सराहना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष वार्ता और विचार-विमर्श के जरिए अपने विवाद सुलझा सकते हैं और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता कायम रख सकते हैं। ’’

नयी दिल्ली में रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस साल 29 मई तक संघर्षविराम उल्लंघन की कुल 908 घटनाएं हुयी जबकि पिछले साल 860 घटनाएं हुयी थी ।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

The post चीन ने संघर्षविराम समझौते का पालन करने के फैसले पर भारत-पाक का किया स्वागत appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2IZYXj7

यूथ अकाली दल के जिला प्रधान की बीवी द्वारा खुदकुशी

लुधियाना-रूपनगर : यूथ अकाली दल देहात जिला रूपनगर के प्रधान स. रणजीत सिंह गुडविल की बीवी द्वारा आज सुबह अपने पति के रिवाल्वर के साथ खुदकुशी कर लेने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय श्रीमती जसविंद्र कौर पत्नी स. रणजीत सिंह गुडविल के रूप में हुई है। मृतका के 3 बच्चे है। इस घटना को अंजाम उसने उस वक्त दिया, जब उसके पति रणजीत सिंह गुरूद्वारा साहिब में गए हुए थे।

पुलिस ने खुदकुशी की सूचना पाकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गुरविंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह के घर पहुंचे। उन्होने परिवार के लोगों से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक जसविंदर कौर के दिवंगत पिता की आज बरसी बताई जा रही है। वाट्सएप ग्रुप में वह मंगलवार से ही मिस यू पापा का मैसेज जान-पहचान वालों को डाल रही थी। जसविंदर की बड़ी बहन ने बताया कि पिता के निधन से वह दुखी थी।

37 साल की जसविंदर कौर ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस जांच में जुटी है। जसविंदर के पति रणजीत सिंह गुडविल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इस कारण उनकी पत्नी मानसिक तौर पर परेशान थी। उधार लेने वाले पैसे वापस नहीं लौटा रहे थे।

 – सुनीलराय कामरेड

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

The post यूथ अकाली दल के जिला प्रधान की बीवी द्वारा खुदकुशी appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LbSr5t

News


Are Democrats caught in a culture-war trap?



President Trump and Republicans use wedge issues to swing voters. National Journal's Josh Kraushaar gives his take.

https://ift.tt/2kDSxHP

News


DeSantis: FBI was not trying to protect then-candidate Trump



Gowdy defends the FBI's actions on the Trump campaign. Republican congressman from Florida speaks out on 'Fox & Friends.'

https://ift.tt/2svoYvz

मुख्य सचिव मारपीट मामले में कोर्ट ने खारिज की CM केजरीवाल की याचिका

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित हाथापाई मामले में 18 मई को पुलिस द्वारा दर्ज किए गए उनके बयान की प्रति और वीडियो की प्रति मांगी थी। आपको बता दे कि पुलिस ने इस मामले में 18 मई मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर करीब 3 घंटे तक 100 से ज्यादा सवाल पूछे थे। पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई थी। केजरीवाल ने इस पूछताछ की प्रति की मांग की है। मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से भी पूछताछ की गई है।

पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने केजरीवाल की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि गवाह से हुई पूछताछ की सीडी और बयान की कॉपी देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अभी तक यह साफ नहीं है कि पुलिस केजरीवाल को इस मामले में आरोपी बनाएगी या केवल गवाह के तौर पर मामले में रखेगी।

अदालत ने कहा कि केवल आरोपी को उसके और गवाहों के बयान की कॉपी लेने का अधिकारी है। यह पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने और आरोपी को समन जारी होने के बाद ही हो सकता है।

मुख्यमंत्री की ओर से अर्जी पर जिरह करते हुए अधिवक्ता बीएस जून ने कहा कि किसी भी मामले में गवाह एक जरूरी पक्ष होता है। पुलिस ने केजरीवाल से गवाह के तौर पर पूछताछ की थी।

जानिए ! क्या है पूरा मामला ?

दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि 19-20 फरवरी की आधी रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में बुलाई गई बैठक में उनके साथ आप के विधायकों ने कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की थी।

इस घटना के बाद अंशु प्रकाश एक हफ्ते की मेडिकल लीव पर चले गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया था।

हालांकि बाद में दोनों को जमानत दे दी गई थी। इस मामले में केजरीवाल के तत्कालीन सलाहकार वी के जैन से भी पूछताछ की गई थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

The post मुख्य सचिव मारपीट मामले में कोर्ट ने खारिज की CM केजरीवाल की याचिका appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2xANoJY