केंद्र ने बताया कि 27 फरवरी 2021 को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सुझाव दिया था कि बचाव के कदमों में ढील न दें और उल्लंघन पर सख्ती से निपटें। राज्यों से कहा गया था कि आंकड़े बहुत अहम हैं इसलिए समय पर व सही आंकड़े उपलब्ध कराएं।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3aTulM9
एक तरफ कोरोना से लोग परेशान है तो वहीं आए दिन अस्पतालों में आग लगने की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। अस्पतालों में आग लगने की वजह चाहे शॉर्ट-सर्किट हो या फिर ऑक्सीजन टैंक लीक। मरीज की जान लगातार जा रही है। जानें अबतक कहां-कहां लगी आग।
COVID-19 in India केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 4 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए और 3500 से अधिक लोगों की जान चली गई।
कोरोना को हराना है इंदौर विकास प्राधिकरण के 12 अधिकारी-कर्मचारी हुए थे कोरोना संक्रमित। सभी घर में हुए स्वस्थ एक को भी अस्पताल ले जाने की स्थिति नहीं बनी। 45 पार लोगों ने बिना अस्पताल गए घर पर ही दी कोरोना को मात।
देश में कोरोना वैक्सीन विकसित करने वाला सीरम इंस्टीट्यूट अब बाहरी देश में अपना काम करने की योजना बना रहा है। इंस्टीट्यूट के सीइओ अदार पूनावाला ने ब्रिटेन में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ में बस्तर के नक्सल मोर्चे पर इन दिनों एयर स्ट्राइक की बड़ी चर्चा है। एयर स्ट्राइक हुई या नहीं यह या तो फोर्स जानती है या नक्सली पर भीतर से यही बात निकलकर आ रही है कि इसकी आशंका से नक्सली बेहद भयभीत हैं।
Complete Lockdown In India देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच इंटरनेट मीडिया पर देश में 3 मई से 20 मई तक लॉकडाउन लगाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इसको लेकर कई मैसेज वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं इन दावों के पीछे की सच्चाई
मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष आयोग की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने अपनी दलील में कहा है कि मीडिया को सुनवाई के दौरान जजों द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिग नहीं की जानी चाहिए। केवल आदेश में दर्ज टिप्पणियों की ही रिपोर्टिग होनी चाहिए।
गुजरात के भरुच जिले में पटेल हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। इसमें 16 लोगों की मौत की खबर है। केंद्र के ट्रस्टी ज़ुबेर पटेल बताया कि यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे भरूच के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
गुरु तेगबहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में पहुंचकर मत्था टेका। बिना किसी सुरक्षा घेरे के मोदी गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान पीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के बालिदान को नहीं भूल सकते।
प्रभावित लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर लगाई गुहार -बहुत जरूरी सामान के लिए भी तरस गए लोग। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कलेक्टर ने कोरोना संक्रमितों के लिए एक तुगलकी आदेश जारी कर दिया। इससे वे चर्चा में आ गए।
कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी से इस समय देश में आक्सीजन की भारी किल्लत है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धक पोत शुरू में बहरीन सिंगापुर और थाईलैंड से आक्सीजन लेकर आ रहे हैं।
Coronavirus Vaccination देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण जारी है। देश में अब तक कोरोना की 15.48 करोड़ से अधिक की डोज लगाई जा चुकी है। 1 मई यानि आज से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है।
कोविड संकट काल में देश की मदद के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मददगार बनकर उभरा है। शुक्रवार को अमेरिकी सेना के दो मालवाही विमान बड़ी संख्या में चिकित्सा उपकरण लेकर दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति जो बाइडन की नरेंद्र मोदी से हुई वार्ता के बाद अमेरिका ने यह सामग्री भारत भेजी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए वे पूरे राज्य में लाकडाउन न लगाएं। इसके बदले जिलों में और जहां पर दूसरी लहर का असर ज्यादा है वहां प्रतिबंधात्मक उपाय करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोग बिना वजह घरों में आक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाओं का स्टाक न जमा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी की शुरुआत से ही आक्सीजन सपोर्ट वाले बेड को अहम बताया है।
पहली मई से पूरे देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। 18 से 44 साल की उम्र के लगभग ढाई करोड़ लोग इसके लिए पंजीकरण भी करा चुके हैं लेकिन उन्हें वैक्सीन कहां मिलेगी इसका पता नहीं है।
बिलासपुर वनवृत्त में आठ वनमंडल हैं। यहां अब तक कोरोना 25 वनकर्मियों को निगल चुका है। 100 से अधिक संक्रमित हैं और करीब 150 स्वस्थ हो चुके हैं। समय पर बेड आक्सीजन व अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से जंगल के योद्धाओं को हो रही परेशानी से पदाधिकारी दुखी थे।
देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते अफरातफरी का आलम है। अलग राज्यों से ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें आ रही हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे उपलब्ध ऑक्सीजन को महत्वपूर्ण वस्तु की तरह लें।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह राशि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 15वें वित्त आयोग के आवंटन के अनुसार केंद्रीय करों के हिस्से के अनुपात में आवंटित की गई है। मंत्रालय के मुताबिक पूंजीगत खर्च से खासतौर पर गरीबों और अप्रशिक्षित कामगारों के लिए रोजगार की राह निकलती है।
भारत में तमाम चुनौतियों के बीच एक और चुनौती सर उठा रही है जिसे लेकर समय रहते सतर्क होने की जरूरत है। यह चुनौती है कोरोना संक्रमितों के इलाज और उनकी देखभाल के लिए नर्सो और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय द्वारा ट्विटर पर कहा गया वर्तमान COVID-19 स्थिति के बीच देश में ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) लगातार भारत और कई अन्य देशों से जरूरत को पूरा करने का काम कर रही है।
दवा निर्माता ऐपेक्स लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि शुरुआत में डेंगू के इलाज के लिए विकसित की गई उसकी एक एंटी वायरल दवा को कोरोना से संक्रमित हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में सहायक इलाज के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती है।
ये शक्तियां फॉर्मेशन कमांडरों को क्वारंटीन सुविधाओं अस्पतालों को स्थापित व संचालित करने और कोविड के खिलाफ चल रहे प्रयासों का समर्थन करने के लिए आवश्यक विभिन्न सेवाओं और कार्यों के प्रावधान के अलावा वस्तुओं सामग्री दुकानों की खरीद और eqpt की मरम्मत में मदद करेगी।
असम के सोनितपुर में यह भूकंप के झटके आए। शाम 4 बजकर 49 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 3.5 तीव्रता का रहा। हालांकि इस भूकंप के कारण कोई हानि की सूचना सामने नहीं आई है।
देश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान हरियाणा राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी आंधी व मेघ गर्जना के साथ वर्षा देखने को मिल सकती है।
भारत सरकार ने देश में रेमेडिसविर की कमी को दूर करने के लिए अन्य देशों से महत्वपूर्ण दवा रेमडेसिविर का आयात करना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने बताया कि 75000 शीशियों की पहली खेप आज भारत पहुंचेगी।
एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के मामलों से अफरातफरी का माहौल है। ऐसे में एहतियात के तौर पर डीजीसीए ने विदेशी उड़ानों पर पाबंदी की अवधि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। इसका मतलब है कि अब 31 मई तक लोग विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।
महामारी कोविड-19 से हुई देश की दुर्दशा की कहानी हर रोज सामने आ रही है लेकिन इसमें कई परोपकारी (हाथ भी दिन-रात सेवा कर रहे हैं। इस क्रम में मध्यप्रदेश का ऑटो ड्राइवर भी है जिसने लोगों की मदद के लिए अपने ऑटो को एंबुलेंस का रूप दे दिया है।
महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में यह टीकाकरण अभियान रोका गया है। इन राज्यों की तरफ से कहा गया है कि वैक्सीन की कमी और पूरी तैयारी नहीं होने के साथ-साथ कई अन्य वजह के चलते 18+ के लिए टीकाकरण रोका जा रहा है।
Supreme Court Hearing on Corona Crisis सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कोरोना से निपटने के लिए सेना के इस्तेमाल के बाबत सवाल किया और वैक्सीनेशन की अलग-अलग कीमतों का आधार और तर्क को लेकर जवाब की मांग की है।
दुनिया भर में शनिवार 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत भारत में 1 मई 1923 को हुई। इस दिन ही पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया था जब भारती मज़दूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने समारोह का आयोजन किया था।
मुख्यमंत्री ने पीएम को सुझाव देते हुए लिखा कि 18-44 वर्ष के लोगों को 1 मई से टीका लगना शुरू हो जाएगा। ऐसे में वैक्सीन की कमी के मद्देनजर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाए।
कोरोना के ब़़ढते कहर के बीच देश में हर अगले दिन नए मामलों की संख्या में ब़़ढोतरी हो रही है। हर दिन पिछले दिन का रिकार्ड टूट रहा है। बीते 24 घंटों में 386452 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 3498 लोगों की मौत हुई है।
91 वर्ष की उम्र में पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके निधन पर दुख जताया। बतौर अटार्नी जनरल 1989 से 1990 तक कमान संभाली और दोबारा 1998 से 2004 तक यह जिम्मेदारी निभाई।
विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से आए बयान के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना के विमान सी -17 ग्लोबमास्टर III दूसरा अमेरिकी वायु सेना वाहक कोरोना राहत आपूर्ति से भरा हुए सामान लेकर भारत पहुंच गया है। जापान आयरलैंड सहित कई देश भारत की मदद कर रहे हैं।
पूर्व में हुए संक्रमण से हासिल प्रतिरोधक क्षमता से बचने में सक्षम। आनुवंशिक रूप से पी.1 कोरोना वायरस के पिछले स्वरूपों से है अलग। साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के आधार पर ये बातें कही गई है। अधिक संक्रामक होने की आशंका जताई गई।
Labour Day 1 May 2021 भारत में 1 मई 1923 को पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया था जब हिंदुस्तान के लेबर किसान पार्टी और भारती मज़दूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने समारोह का आयोजन किया था।
कोरोना संकट का सामना कर रहे भारत की मदद के लिए अन्य देशों का भी सहयोग जारी है। आयरलैंड हांगकांग और अमेरिका की तरफ से भारत को मेडिकल उपकरण भेजे गए हैं। बता दें कि रूस भी भारत की इस संकट में मेडिकल उपकरण भेज कर मदद कर चुका है।
एनजीओ पाथ द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार (27 अप्रैल 2021) यह जरूरत बेहद अधिक है। अन्य देशों की तुलना में यह मांग काफी अधिक है। ब्राजील की तुलना में यह मांग पांच गुना अधिक है। यहां पर रोजाना 388000 सिलिंडर की आवश्यकता होती है।
कोरोना वायरस के खिलाफ जीवनरक्षक दवाओं जैसे रेमडेसिविर डेक्सामेथासोन समेत कई अन्य दवाओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचित करने की मांग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र से की मांग। देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी।
सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कोरोना संकट पर सेना की तरफ की गई तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नें उनसे बातचीत की। इस बैठक में कोरोना प्रबंधन में मदद के लिए सेना द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई है।
देश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। नागरिकों के उपयोग के लिए भारतीय नौसेना द्वारा तीन अस्पताल बनाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी नौसेना कमान के अंतर्गत तीन नौसेना अस्पतालों में बनाए गए हैं।
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा अमेरिका से अगले कुछ दिनों में तीन विशेष उड़ानें यहांं आने की उम्मीद है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और सहायता की पेशकश की। आज रात संयुक्त अरब अमीरात से वेंटिलेटर व फैविपिराविर दवाओं की खेप आने वाली है।
द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक अवलोकन अध्ययन के अनुसार जो युवा लोग कोरोना से पहले संक्रमित हो चुके हैं उनमें दोबारा संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते हैं। वैक्सीनेशन ही इसका एक उपाय है।
देश के कई राज्यों द्वारा वैक्सीन की कमी के दावों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन बची है। तीन दिन में 20 लाख से ज्यादा की और आपूर्ति हो जाएगी।
महामारी की दूसरी लहर के चपेट में आए देश में वेंटिलेटर मेडिकल ऑक्सीजन जरूरी दवाईयों समेत तमाम आवश्यक चीजों की किल्लत सामने आ रही है। इसके लिए विदेशी मदद के रूप में मेडिकल ऑक्सीजन समेत सभी तरह के उपकरण व सामान आ रहे हैं ताकि डावांडोल व्यवस्था संभल सके।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) को प्रतिबंधित संगठन की सूची में डालने की तैयारी में है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार रेमडेसिविर इंजेक्शन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठा रही है जो मई के पहले सप्ताह में प्रतिदिन 3 लाख शीशियों तक जाने की संभावना है।
Coronavirus Vaccination कोरोना टीकाकरण के अगले यानि तीसरे चरण के लिए 18 से 44 साल के लोगों को रजिस्ट्रेशन चल रहा है। देश में एक मई से कोरोना टीकाकरण का अगला चरण शुरू हो रहा है। कई राज्यों को अगले टीकाकरण के चरण में परेशानी आ रही है।