PM Kisan देश के 11 करोड़ 77 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज यानी 1 अप्रैल से इसकी उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। अब जल्द ही किसानों के खाते में पैसे आने वाले हैं।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3whPSXW
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान का एक और चरण आज यानी 1 अप्रैल 2021 से देश में शुरू हो गया है। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीका लगाया जाएगा। जानें इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
कोरोना संक्रमण की समस्या दोबारा तेजी से पांव पसार रही है। इससे बचना कैसे है यह जानते हुए भी लोग उन उपायों पर अमल नहीं कर रहे या ढिलाई बरत रहे हैं तो इसका प्रमुख कारण है उनमें संयम का अभाव।
केंद्रीय बल ने अपने मुख्य खेल अधिकारी व कोच पर की कार्रवाई। मुख्य खेल अधिकारी डीआइजी खजान सिंह और कोच इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को निलंबित कर दिया। प्राथमिक जांच में उन्हें महिलाकर्मियों के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था।
बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं वहीं 459 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है।
1 April Weather Updates अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी हैलेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां एक तरफ दिल्ली में गर्मी ने पिछले दिनों लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे वहीं राजधानी में 2 दिनों के अंदर मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। जानें मौसम के ताजा अपड्टेस।
तीन कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई तीन सदस्यीय कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले का हल निकालने के लिए क़रीब 85 किसान संगठनों से बात की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक विशेष अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकवादी को दिल्ली सहित भारत में विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। वह जम्मू-कश्मीर में सीमा पार करके भारत में घुसा था।
जेडी (एस) पार्टी के संरक्षक पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा और उनकी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनहोंने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं। संपर्क में आए सभी टेस्ट कराएं।
देश में कोविड-19 का वैक्सीनेशन प्रोग्राम बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कल यानि 1 अप्रैल से जो व्यक्ति 45 साल से अधिक उम्र के हैं उन सबको टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन...
पाकिस्तान में एक और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पाकिस्तान भारत पर मानावधिकार के हनन को लेकर उंगलियां उठाता रहा है। हम आपको बताते हैं पाकिस्तान में हिंदू ही नहीं वहां रह रहे अल्पसंख्यकों पर किस तरक जुर्म ढाहे जाते हैं।
कतर की महिलाओं के लिए सरकार ने कई अजीब नियम बनाए हुए हैं। इसको लेकर ह्यूमन राइट्स वाच की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इन अजीबोगरीब नियमों की कड़ी आलोचना की गई है। हालांकि कतर की सरकार इस रिपोर्ट को गलत बता रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि वो वायरस के बदलते प्रकार और सामने आ रहे वेरिएंट को लेकर चिंतित हैं। इन्हें वैक्सीनेशन के जरिए ही रोका जा सकता है। इसके लिए तेजी से काम करना होगा।
‘सतपुड़ा के घने जंगल..’ की रचना राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र ने इसी सोनाघाटी पर की थी। पांच साल से विद्या भारती सहित कई संगठन फिर इस जंगल को हरा-भरा करने में जुटे हैं। रोपे गए चार हजार पौधे अब वृक्ष बन रहे हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महासचिव बलराम भार्गव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस का कोई भारतीय वैरियंट नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस का एक भी ऐसा वैरिएंट नहीं पाया गया है जिसमें भारतीय संस्करण मिला हो।
कोरोना संक्रमण के खिलाफ भारत की लड़ाई और मजबूत होने वाली है। देश को जल्द ही तीसरी वैक्सीन मिल सकती है। रूसी वैक्सीन Sputnik V को आपात इस्तेमाल की सिफारिश को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की बैठक होने वाली है।
भारत में अफगानिस्तान के दूत फरीद मामुंडजे ने कहा पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान का 70 फीसद व्यापार वाघा अटारी सीमा के माध्यम से होता है। यदि भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे हैं तो इससे अफगानिस्तान और क्षेत्र को लाभ होगा।
Coronavirus ALERT भारत में कोरोना वायरस के 53480 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 354 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1.21 करोड़ पर पहुंच गई है।
Heart of Asia conference in Dushanbe भारत की तरफ से जयशंकर ने बेहद स्पष्ट शंब्दों में अपनी बात रखी है। भारत अफगानिस्तान में शांति का पक्षधर रहा है। इसके लिए भारत हर प्रयास का समर्थन भी करता है।
भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ने वाली है। राफेल लड़ाकू विमानों की नई खेप आज भारत पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक तीन राफेल लड़ाकू विमान आज शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे।
India COVID-19 Second Wave देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले भी रिकॉर्ड स्तर पहुंच गए। सक्रिय मामले चार लाख से पांच लाख होने में महज चार दिन लगे। महामारी की शुरुआत के बाद से यह सबसे तेज रफ्तार है।
30 साल की महिला आस्था मोंगिया जो कि दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यस्थ हैं उन्हें सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लाया गया। उसके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी।
चुनाव आयोग ने केरल हाई कोर्ट को बताया कि राज्य की मौजूदा विधानसभा के रहते राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव कराने के बारे में पांच अप्रैल तक अपने रुख की जानकारी देंगे। आयोग ने कहा तीन सीटें भरने के लिए 14वीं केरल विधानसभा के कार्यकाल के दौरान चुनाव।
महाराष्ट्र के नंदुरबार में 31 मार्च की आधी रात से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं पंजाब छत्तीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया हमने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ऑक्सीजन सिलेंडर की ढुलाई करने वाले वाहनों को जरूरी परमिट से छूट की अवधि को 30 सितंबर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
Weather Today राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। जैसलमेर बीकानेर जोधपुर और जयपुर में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
टीकाकरण अभियान के 74वें दिन 12.94 लाख डोज दी गईं- 60 साल से अधिक उम्र के 2.90 करोड़ लोगों को दी गई पहली खुराक। 82 लाख स्वास्थ्यकíमयों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 52.07 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
केंद्र सरकर ने बताया है कि देश में फिलहाल लगाई जा रही कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दोनों वैक्सीन यूके और ब्राजील के कोरोना वायरस वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं।इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी वैरियंट के खिलाफ कई प्रयोगशालाओं में शोध चल रहा है।
मोबिक्विक एक पेमेंट एप है जिससे हर रोज 10 लाख से भी अधिक ट्रांजेक्शन होते हैं। मोबिक्विक का इस्तेमाल करके फोन रिचार्ज किया जा सकता है बिल जमा किए जा सकते हैं और कई जगहों पर भुगतान भी किया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने असम स्थित ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूआइयूडीएफ) पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) और केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) को कांग्रेस का नया पंथनिरपेक्ष गिरोह करार दिया है।
हर्षवर्धन ने कहा कि इन सात में से कुछ का ट्रायल एडवांस अवस्था में पहुंच गया है। इनके अलावा दो दर्जन से अधिक वैक्सीन अभी प्री-क्लीनिकल ट्रायल की चरण में हैं। उन्होंने बताया कि देश के 430 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई संक्रमित नहीं पाया गया है।
महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमारे पार्टी प्रमुख शरद पवार को कल एंडोस्कोपी और सर्जरी प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाना था लेकिन जब से उन्हें फिर से पेट में कुछ दर्द हो रहा है।
चीन ने हांगकांग में चुनावी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नए कानून के तहत अब सिर्फ बीजिंग के वफादार ही हांगकांग में चुनाव लड़ सकते हैं। चीन ने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और इसके बाद हांगकांग की चुनावी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।
वर्तमान में कुल एक्टिव केस 540720 हैं जो कुल संक्रमितों का 4.47 फीसद है। छह राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इनमें महाराष्ट्र पंजाब कर्नाटक मध्य प्रदेश तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं। इन्हीं राज्यों में 78.56 फीसद नए मामले मिले हैं।
टीकाकरण की एडवांस बुकिंग cowin.gov.in वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो आप 3 बजे के बाद अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऑन साइट पंजीकरण कर सकते हैं।
पिछले 13 मार्च को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने हवाई अड्डा प्रशासनों और एयरलाइनों को निर्देश दिया कि वह सभी यात्रियों का ठीक तरह से मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियमों का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश भर में 10 जिले हैं जिनमें सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं - पुणे मुंबई नागपुर ठाणे नासिक औरंगाबाद बेंगलुरु शहरी नांदेड़ दिल्ली और अहमदनगर।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम दिशा से तेज धूलभरी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान में गिरावट के आसार हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य जांच में यह पाया गया है कि उनकी बाईपास सर्जरी होगी। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है। अभी उनकी हालत ठीक है।
पूरी दुनिया में दो करोड़ कचरा बीनने वाले ऐसे लोग हैं जिन्हें प्रशासन से कोई तनख्वाह नहीं मिलती है। शहरों और कस्बों को साफ रखने में इनका योगदान कोई कम भी नहीं है। इसके बाद भी ये वैक्सीनेशन से दूर हैं।
जूडस जिसका जिक्र पीएम मोदी ने केरल में अपने भाषण में किया उसने यीशु को चंद सिक्कों के लालच में आकर धोखा दिया था। उसकी मौत को लेकर कई तरह की कहानियां हैं। इसके बावजूद उसको धोखेबाज माना जाता है।
राषट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को राजस्थान दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट करके कहा कि राजस्थान दिवस पर देशवासियोंविशेषकर राजस्थान के लोगों को बधाई।
म्यांमार के पड़ोसी मुल्कों खासकर चीन पाकिस्तान और भारत में सैन्य शासन के प्रति क्या दृष्टिकोण है। म्यांमार में सैन्य हुकूमत के पीछे चीन कौन से खेल रहा है खेल। पाकिस्तान इस घटना से क्यों चिंतित है। म्यांमार में उसने चीन का साथ क्यों नहीं दिया।
Corona Vaccine News किसी भी बड़े टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की बर्बादी अपेक्षित होती है। हालांकि जब वैक्सीन की बर्बादी ज्यादा होने लगती है तब मांग प्रभावित होती है और देश पर गैरजरूरी खरीद का दबाव बढ़ता है।
दुशांबे में हर्ट ऑफ एशिया की बैठक मे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूत कुरैशी और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच बैठकको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
म्यूटेशन से वायरस की संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन वायरस को ज्यादा प्रभावशाली बनाता है लेकिन पूरे विश्व में अभी तक इसमें हुए गिने-चुने म्यूटेशन से यह आस जगी है।
भारतीय वायु सेना के बैंड (Indian Navy band) ने आज केरल के कोच्चि पोर्ट पर दो फ्रांसीसी नौसेना के जहाज असॉल्ट हेलीकॉप्टर करियर टोननेर (assault helicopter carrier Tonnerre) और सर्कोफ फ्रिगेट (Surcouf frigate) का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर।
देश-दुनिया के अनुभव बताते हैं कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार पहली के मुकाबले ज्यादा तेज होती है। साथ ही दूसरी लहर का पीक यानी चरम ¨बदु पहली के मुकाबले कई गुना अधिक होता है। लिहाजा अब हमें पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सचेत और सतर्क रहना होगा।
Coronavirus Latest Updates महाराष्ट्र कर्नाटक और पंजाब समेत आठ राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली रही है। लगभग 80 फीसद मामलें इन राज्यों से ही आ रहे हैं। 1 लाख 62 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Ram Nath Kovind Health Update राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक आज उनकी बाईपास सर्जरी किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और एम्स के हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार चल रहा है।