Friday, June 1, 2018

टॉप न्यूज : 10 बड़ी खबरें, आज जिन पर बनी हुई है नजर

यहां पर दस बड़ी खबरें दी गई हैं, जिन पर आज हमारी नजर बनी हुई है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2sw4QJA

CBSE: कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आज से करना होगा ऑनलाइन आवेदन

सीबीएसइ के छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र 21 और 22 जून को आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए 25 जून तक फीस जमा कराई जा सकती है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2snjqUB

आधार और पासपोर्ट को लेकर आज से लागू हुई यह व्यवस्था, जरूर जान लीजिए

आधार नंबर जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने वर्चुअल आईडी (वीआईडी) बनाने के लिए बीटा संस्करण लांच कर दिया है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2xxsJWR

Thursday, May 31, 2018

News


Interior secretary talks opioid crisis on reservations



Interior Department's Opioid Task Force partners with Native American tribal police to combat the opioid crisis. Secretary Zinke explains on 'Fox & Friends.'

https://ift.tt/2JdymOT

एंकर मयंती लैंगर से फैन ने पूछा डेट पर जाने के लिए, तो मयंती ने दिल छू लेने वाला दिया जवाब

भारत की महिला स्पोट्र्स एंकर और क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। मयंती लैंगर ने इस साल आईपीएल के सीजन 11 में मैच से पहले और मैच के बाद स्टार स्पोट्र्स के शो पर एंकरिंग कि है।

मंयती को कई बार अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। बता दें कि मयंती के इस साल आईपीएल के शो में जो मैैच से पहले आता है उसमें में कई दर्शकों की संख्या बढ़ी है।

मयंती के फैन्स को उन्हें इस तरह देखना बहुत अच्छा लगता है। मयंती लैंगर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

जब सोशल मीडिया पर उनके परिवार के लिए अप-शब्द बोले जाते हैं तो उसका मुंह तोड़ जवाब देने में वह देरी नहीं करती हैं।

मयंती लैंगर कई बार अपने पति की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।हर बार मयंती इसका जवाब बहुत अच्छे से देती हैं।

 इसके अलावा जब मयंती ने ट्विटर पर सबका दिल जीत लिया था जब अपनी शादी की सालगिरह पर मैच के समय भी उन्होंने अपने पति बिन्नी का इंटरव्यू लिया था और वह मैच उनकी टटम ने जीता था।

आईपीएल में इस सीजन मैच होस्ट करने के समय मयंती लैंगर को उनके फैन्स ने ट्विटर पर काफी तारीफ भी की थी। इसी के बीच एक फैन ने मयंती से डेट पर जाने के लिए उनसे पूछा था।

मयंती की एंकरिंग की उस फैन ने बहुत तारीफ भी की थी और इसके साथ ही उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की थी। मयंती के उस फैन ने पूछा था कि जब मैं आपको देखता हूं तो उसके बाद मुझे आईपीएल देखने में कोई क्रेज नहीं होता है आप पूरी तरह से इस चीज के लिए सही हैं मैं इतना चाहता हूं कि मैं आपको एक डिनर डेट के लिए लेकर जाऊं मेरे पास आपकी सुंदरता की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं है कि आप कितनी सुंदर हैं।

इस ट्विट के बाद मयंती ने भी उस शख्स को इस तरह तारीफ करने का धन्यवाद देते हुए ट्विट किया कि आपका बहुत धन्यवाद मैं और मेरे पति स्टुअर्ट बिन्नी आपके साथ चलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

The post एंकर मयंती लैंगर से फैन ने पूछा डेट पर जाने के लिए, तो मयंती ने दिल छू लेने वाला दिया जवाब appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2L9uvPT

राजेश साहनी खुदकुशी मामला : ATS के इंस्पेक्टर ने DGP से की इस्तीफे की पेशकश

यू पी सरकार ने आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की मौत की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरों से कराये जाने के आदेश दिये थे कि इस बीच इसमें एक नया मोड़ आ गया है। एटीस में तैनात एक इंस्पेक्टर ने डीजीपी से इस्तीफे की पेशकश की है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की मौत के बाद से एटीएस पर तमाम सवाल खड़ हो रहे थे। इन सबके के बीच एटीएस में तैनात इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने कल रात पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह से अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी। इंस्पेक्टर के इस कदम से एटीएस में हड़कम्प मच गया है। यतीन्द्र शर्मा ने अपने इस्तीफे में एटीएस के शीर्ष अधिकारियों पर कुव्यवस्था उत्पन्न करने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं।

वर्ष 2001 बैच में भर्ती हुए यतीन्द्र शर्मा इस समय मुख्यालय में तैनात है। उन्हे श्रेष्ठ कार्य के लिए राष्ट्रपति का वीरता मेडल भी मिल चुका है। उन्होने अपने इस्तीफे में जिक्र किया है कि एएसपी राजेश साहनी जैसे ईमानदार अधिकारी का एटीएस के इन भ्रष्ट अधिकारियों की नजरों में कोई मूल्य नहीं था। यह अधिकारी अपने कनिष्ठ कर्मचारियों को तनाव देते हैं, प्रताड़ति करते हैं और प्रारंभिक जांचों को आधार बनाकर परेशान करते हैं। यतीन्द्र ने संभावना जताई है कि राजेश साहनी ने इन्हीं अधिकारियों द्वारा किए गए भेदभाव, अन्याय व अकुशल नेतृत्व से त्रस्त होकर आत्महत्या की है। उनका आरोप है कि एटीएस में ट्रांसफर को लेकर कुछ सिपाही भी परेशान हैं।

इंस्पेटर ने एटीस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरूण और उनके कुछ नजदीकी अधिकारियों पर स्वर्गीय साहनी को प्रताणित करने का आरोप लगाया है।

यतीन्द्र ने डीजीपी से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। इस्तीफे में कहा है कि इन हालातों में वह काम करने में असमर्थ हैं। राजेश साहनी की मौत की उच्चस्तरी जांच करायी जाये। उन्होने कहा कि श्री साहनी की मौत के लिये एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

राजेश साहनी के खुदकुशी की जांच करने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई से जांच कराने की संस्तुती भेजी है।

राजेश साहनी ने गत मंगलवार को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदखुशी कर ली थी। एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया था कि पुलिस टीम एटीएस मुख्यालय स्थित साहनी के कमरे में पहुंची तो वह जमीन पर पड़ मिले और सिर में गोली लगी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

The post राजेश साहनी खुदकुशी मामला : ATS के इंस्पेक्टर ने DGP से की इस्तीफे की पेशकश appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2stUdqD

Mobile गुम होने या चोरी होने पर तुरंत डायल करें ये ‘खास नंबर’, पुलिस ढूंढ के देगी फ़ोन !

आजकल की लाइफस्टाइल में फ़ोन रखना हर किसी की जरुरत बन गया है और यंग जनरेशन के लिए तो  Mobile के बिना गुजारा नहीं है। लेकिन जब आपकी मेहनत की कमाई से लिया हुआ फ़ोन कहीं गम हो जाए या चोरी हो जाए तो दिल पर क्या गुजरती है ये दिल ही जानता है।

mobile theftफ़ोन खोने का दुःख तो होता ही है साथ ही इसके बाद जो परशानियाँ शुरू होती है वो भी बड़ी सिरदर्दी है। पहले पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराओ और शिकायत दर्ज तो हो जाएगी पर फोन का वापस मिलना मुमकिन नहीं लगता। ये कोई छोटी समस्या नहीं है आपको बता दें की फ़ोन चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

mobile theft

Mobile चोरी या गुम होने पर क्या करें

लेकिन अब सरकार ने इस समस्या का तोड़ निकाला है जो Mobile चोरी करने वालों के लिए आफत बनके टूटेगा। भारत सरकार की नयी नीतियों और व्यवस्था से सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर तैयार किया गया है। इसके जरिए IMEI नंबर और मोबाइल से जुड़ी सभी जानकारी तुरंत पता चल जाएगी।

साथ ही मोबाइल उपभोक्ता के लिए एक खास हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है जिससे आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते है। अब जैसे ही फ़ोन गम हो मोबाइल उपभोक्ता को 14422 पर कॉल कर मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायत कर दीजिए।

mobile theftशिकायत दर्ज होने पर Mobile पर कोई भी नेटवर्क काम नहीं करेगा और फ़ोन के IMEI नंबर को ट्रैक करके पुलिस फ़ोन का पता कर लेगी। फ़ोन बंद होने की स्थिति में भी पुलिस अब मोबाइल को ढूंढ सकती है। इस हेल्पलाइन नंबर पर आप SMS भेज कर भी शिकायत दर्ज करा सकते है।

mobile theftटेलीकॉम विभाग (DoT) और सरकार की साझा अव्यवस्था और पहल से ये नयी तकनीक अमल में लायी जाएगी और साल के अंत तक ये सेवा पूरे देश में लागू हो जाएगी। इस नयी तकनीक से अब IMEI नंबर बदलने और छेड़छाड़ करने वालों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

mobile theftIMEI नंबर बदलने पर सर्विस प्रोवाइडर तुरंत फ़ोन के नेटवर्क ब्लॉक कर देगा और Mobile की शिकायत भी दर्ज हो जाएगी। दूरसंचार मंत्रालय के एक सर्वे में सामने आया था कि देश में एक ही आईएमईआई नंबर पर 18 हजार हैंडसेट चल रहे हैं।

mobile theft24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

The post Mobile गुम होने या चोरी होने पर तुरंत डायल करें ये ‘खास नंबर’, पुलिस ढूंढ के देगी फ़ोन ! appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2J0aVcx