एक गैरसरकारी संगठन ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) कानून की धारा 66ए को रद किए जाने के संबंध में वर्ष 2015 में दिए गए कोर्ट के एक महत्वपूर्ण आदेश को प्रभावी रूप से लागू करने में केंद्र द्वारा उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3fABbIP




छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए वित्त विभाग ने शिक्षकों के खाली पड़े 14580 पदों पर अपनी सहमति दे दी है। व्यापमं ने वर्ष 2019 में भर्ती परीक्षा ली थी। कोरोना के कारण स्कूल बंद हो गए और इन शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं हो पाई।
भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारी रिंचेन ने कहा भारत व चीन के संबंधों में प्रगति तब तक नहीं हो सकती है जब तक कि तिब्बत मुद्दे का समाधान न हो जाए और धर्मगुरु 14वें दलाई लामा ल्हासा स्थित पोटाला पैलेस में फिर से ससम्मान स्थापित न कर दिया जाएं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हाल में ही केंद्र सरकार के गृह कृषि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिवों और दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को स्मरण पत्र जारी किया है। पढ़ें इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रीपेयर्डनेस (ईसीआरपी-2) पैकेज के तहत राज्यों को 15 फीसद धनराशि जारी की है। इसका उपयोग स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किया जाना है। पढ़ें पूरी खबर।
नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने कहा है कि उसने बुलेट ट्रेन चलाने के लिए रेल मार्ग का ढांचा तैयार कर लिया है। यह संगठन ही 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है।
देश के 70 जिलों में कराए गए चौथे सीरो सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 67.6 फीसद लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी मिली थी। किसी वायरस से संक्रमित होने या उसका टीका लगाने के बाद शरीर में उस वायरस के खिलाफ एंटीबाडी बनती है।
सुप्रीम कोर्ट से यह दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि धार्मिक स्थानों की चल-अचल संपत्ति के स्वामित्व अधिग्रहण और प्रशासन के जैसे अधिकार मुस्लिमों ईसाइयों और पारसियों को मिले हैं वैसे ही हिंदुओं जैनियों बौद्धों और सिखों को भी होने चाहिए।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राजनीतिक सचिव जयंत मल्ल बरुआ का दावा है कि असम सरकार द्वारा सीमा पर अतिक्रमण रोकने और मादक पदार्थो व पशुओं की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने के कारण मिजोरम सीमा पर संघर्ष हुआ।


मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे पति के इलाज के लिए पीएम केयर्स फंड के तहत आर्थिक मदद पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इलाज में अब तक महिला ने 1.4 करोड़ खर्च कर दिए है।
इस साल के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लक्ष्य की तरफ सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जुलाई में रिकार्ड 13 करोड़ टीके लगाए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि कोविड-19 महामारी संबंधी स्थिति के सामान्य होने के बाद मुकदमेबाजी से निपटना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा और लोग वित्तीय दृष्टिकोण से मुकदमे की जगह मध्यस्थता को अधिक तरजीह देंगे।
ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि काफी समय से इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग हो रही थी। उन्होंने भी विमानन कंपनियों को इसके लिए पत्र लिखा था। इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।


भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास में साझेदारी के लिए अपना समझौता और पांच साल के लिए बढ़ा लिया है। यह समझौता सहयोगी देशों को संयुक्त रूप से मदद मुहैया कराने के संबंध में है। इस दौरान कारोबार निवेश स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि के क्षेत्र में मदद मुहैया होगा।
केरल में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में नहीं आ रहे। राज्य में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए जो देश भर में सामने आए कुल नए मामलों के आधे हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सौ से ऊपर बनी हुई है।







लोकसभा में इस बाबत लिखित जानकारी आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी। मंत्री ने बताया है कि हंगरी स्विट्जरलैंड क्यूबा ब्राजील नेपाल श्रीलंका पाकिस्तान बांग्लादेश यूएई ओमान सऊदी अरब बहरीन मलेशिया मारीशस सर्बिया और तंजानिया में आयुर्वेद के जरिये चिकित्सा की जा रही है।
सरकार ने शुक्रवार को संसद में माना कि खाद्य तेलों के औसत दाम में जुलाई के दौरान 52 फीसद तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दाल और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
देश की नदियों में प्रदूषण को लेकर पूछे गए सवालों के लिखित उत्तर में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ([सीपीसीबी)] द्वारा जारी एक रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर।


नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि नीतिगत स्तर पर मदद की सबसे ज्यादा जरूरत सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को है। सरकार इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद देती रहेगी।
मेघालय से लोकसभा सदस्य विंसेंट एच पाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि असम में नई भाजपा सरकार के गठन के बाद अंतरराज्यीय सीमा संघर्ष में बढ़ोतरी हुई है। पाला ने कहा संघर्ष न सिर्फ बढ़े बल्कि उनमें आक्रामकता भी आई है।
एरिया आफिसर एप के माध्यम से राज्य स्तरीय जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा जांच/भ्रमण के समय मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता पर टीप कार्यस्थल से जियो टैग फोटो सहित अपलोड की जा सकेगी।
असम-मिजोरम सीमा पर इस सप्ताह की शुरुआत में हिंसा और सात लोगों की मौत के बाद गुरुवार को स्थिति शांत और नियंत्रण में तो रही लेकिन दोनों राज्यों के लोगों की तीखी बयानबाजियों के कारण तल्खी बरकरार रही।
भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने गुरुवार को इस बात की सिफारिश की कि वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कालेज (सीएमसी) को कोरोना के दो टीकों कोवैक्सीन और कोविशील्ड के मिश्रण के क्लीनिकल परीक्षण की इजाजत दी जाए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
