केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी करीब 1.57 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक उपलब्ध है। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर उनका सहयोग कर रहा है।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3vGgWzk
देश के कई राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है तो कहीं पर इसमें छूट दी गई है। हर राज्य अपने यहां पर चरणबद्ध तरीके से ही लॉकडाउन में छूट दे रहा है। ये सब कुछ कोरोना संक्रमण के नए मामलों पर ही निर्भर होगा।
अब कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों से सुकून मिल रहा है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़ा जारी किया उसमें कोरोना से होने वाली मौत का ग्राफ भी 3 हजार से कम हो गया है। वहीं नए मामले भी 127510 आए हैं।
इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ कर्मचारियों को सितंबर तक हर महीने चार दिनों तक अनिवार्य अवैतनिक अवकाश पर जाना होगा। उधर एयरएशिया ने दिल्ली बंगाल कर्नाटक तेलंगाना तमिलनाडु व महाराष्ट्र से आने और जाने के टिकट के फ्री कैंसिलेशन और रीशिड्यूल सुविधा का विस्तार किया है।
2 मार्च को एक सामाजिक कार्यकर्ता कल्लाहल्ली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर रमेश जारकीहोली से जुड़े मामले की जांच की मांग की थी। जारकीहोली ने महिला के यौन उत्पीड़न में कथित संलिप्तता को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वैसे बता दें कि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपके वीडियो को भारत में ज्यादा देखा गया है और अमेरिका में कम तो ऐसे वीडियो पर टैक्स बहुत कम आएगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की आपत्ति के बाद विभिन्न देशों में मिले कोरोना वैरिएंट को नाम दे दिया है। भारत में पहली बार मिले वैरिएंट को डेल्टा और ब्रिटेन में मिले वैरिएंट को एल्फा कहा गया है। इसी तरह से अन्य वैरिएंट को भी नाम दिए हैं।
Delhi NCR Weather Update भंयकर गर्मी का सामना कर रहे दिल्लीवासियों का बीती रात कुछ राहत मिली। एनसीआर में अचानक से हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे। जानें आज का मौसम।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और जस्टिस सेंथिल कुमार रामामूर्ति की पीठ ने कहा मंत्री और विधायक जब अस्पतालों में जाते हैं तो उनके साथ समर्थक भी वहां जाते हैं। इसके कारण अस्पतालों में भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनती है।
बिलासपुर के पनियाला गांव के किसान हरिमन शर्मा जिन्होंने सेब के इस नए किस्म - एचआरएमएन 99 को विकसित किया है इससे न केवल इलाके के हजारों किसानों बल्कि बिलासपुर और राज्य के अन्य निचले पहाड़ी जिले जहां के लोग पहले कभी सेब उगाने का सपना नहीं देख सकते थे।
ब्रिक्स बैठक की आज विदेश मंंत्री एस जयशंकर अगुआई करेंगे। वर्चुअल तौर पर होने वाली इस बैठक में कई सारे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें से एक आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सहयोग जैसे कुछ दूसरे मुद्दे भी शामिल है।
चीन का कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले फूड शिपमेंट से चीन में कोरोना वायरस आया होगा। दूसरे तर्क के तहत चीन के कुछ विज्ञानियों का कहना है कि चमगादड़ से पैंगोलिन में वायरस पहुंचा और उससे मनुष्यों में पहुंचा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 35 कोविड टीकाकरण केंद्रों के कचरे के डिब्बों में कोरोना वैक्सीन की 500 से अधिक शीशियों को फेंक दिया गया। इस तरह की हरकत कतई स्वीकार्य नहीं है। इस मामले की जांच अवश्य है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को प्रमाणपत्र नहीं जारी किए जाने की खबरों को भी गलत बताया है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण प्रमाणपत्र का वेबलिंक कोविन पर टीकाकरण स्थिति के अपडेट के बाद लाभार्थी को भेजे गए एसएमएस में होता है।
बाबा रामदेव के खिलाफ आइएमए की उत्तराखंड शाखा पहले ही एक हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश पुलिस को देशद्रोह मामले में समाचार चैनलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से रोक लगा दी है। वाईएसआर के बागी सांसद के बयानों को प्रकाशित करने पर चैनलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आंध्र प्रदेश सरकार ने आयुर्वेदिक वितरण के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया लेकिन इसमें आइ ड्रोप शामिल नहीं होगा। नेल्लोर जिले के कृष्णागिरी गांव के लिए यह निर्णय लिया गया है। जो कि बोनिगी आनंदैया आयुवैर्दिक व्यवसायी( Ayurvedic practitioner) द्वारा बनाई गई है।
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश में 10 जून तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसका एलान किया है। इससे पहले कई राज्य लॉकडाउन और कर्फ्यू की समय बढ़ा चुके हैं।
525 परियोजनाओं में औसतन देरी 45.63 महीनों की है। इन परियोजनाओं में देरी का कारण जमीन अधिग्रहण में भी देरी हुई। जबकि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाए गए लॉकडाउन के कारण भी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हुई है।
हाल ही में प्रसिद्ध ब्रिटिश साइंस जर्नलिस्ट और लंबे समय तक न्यूयार्क टाइम्स के साथ काम कर चुके निकोलस वेड ने विस्तृत लेख लिखकर चीन से कोरोना वायरस के प्रसार के संबंध में कई बातें साफ की हैं।
सुप्रीम कोर्ट में आज देश में कोरोना महामारी के हालात पर सुनवाई चल रही है। इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा वैक्सीनेशन का है। वैक्सीन की कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किए हैं। इसके साथ ही कोविन ।पोर्टल को लेकर भी सवाल किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) बाल-बाल बचे हैं। दरअसल सूरजपुर दौरे के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दौरे के दौरान आसमान में उनके हेलीकॉप्टर के कांच में अचानकर दरार आ गई।
India Coronavirus Update देश में कोरोना वायरस संक्रमण में आई कमी। बीते 24 घंटों में आए 1.52 लाख नए कोरोना मामले। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3128 लोगों ने गंवाई जान। देश के कई राज्यों में घट रहा संक्रमण का स्तर।
केरल विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने लक्षद्वीप (Lakshadweep) के लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा केंद्र को लक्षद्वीप मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराना केंद्र की जिम्मेदारी है।
Monsoon Date 2021 दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में जल्दी पहुंचेगा जिसके बाद सीजन सामान्य से बेहतर होगा। बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 31 मई को मानूसन के केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। जानें ताजा अपडेट्स।
स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि सैलाइन गार्गल से सैंपल लेकर कोरोना की जांच की तकनीक पर सबसे पहले एम्स ने शोध किया था। पिछले साल जुलाई में इंडियन जर्नल आफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित भी किया था।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। इसके सिर पर 2 लाख का इनाम था। यह एनकाउंटर सोमवार सुबह 6.30 बजे गीदम पुलिस स्टेशन के तहत गुमालनर गांव के निकट हुआ जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की ओर से नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया गया।
CBSE Class 12 Boards Exam Cancellation कोर्ट इस मामले पर सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय को निर्देशित भी कर सकता है। सभी राज्य इस पक्ष में हैं कि परीक्षा के दौरान छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रबंध किया जाए।
Weather News मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तीन दिन आंधी चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। हालांकि बीते दिन भी राजधानी के अधिकतर राज्यों में आंधी के साथ बूंदा-बांदी दर्ज की गई है। आज और कल भी बादल छाए रहेंगे।
Lockdown India Latest Update बीते दिनों से कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है। इसको देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी गई है। उत्तर प्रदेशहरियाणामहाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने के साथ पाबंदी कम की है।
थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि कुछ देशों ने अपने दावों का समर्थन करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं होने के बावजूद निराधार आशंकाओं को बढ़ाने के लिए क्वाड या चतुर्भुज गठबंधन को एक सैन्य गठबंधन के रूप में चित्रित किया है।
भारत ने कोरोना की दूसरी लहर से होने वाले नुकसान पर काबू पाने के लिए विदेशों से भी मदद मांगी थी। भारत को जिन देशों ने मदद दी है उसमें अब एक नाम यूक्रेन का भी जुड़ गया है। यूक्रेन ने भारत को आक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप भेजी है।
एमटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ा गया था। चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ और भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा में जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए।
आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चक्रवात प्रभावित राज्यों की तारीफ की। पीएम ने कहा कि पिछले 10 दिनों में चक्रवात प्रभावित राज्यों के लोगों ने साहस दिखाया और धैर्य से लड़ाई लड़ी
गृह विभाग ने अनलॉक में प्रतिबंध और छूट को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। ये नियम एक जून से 15 जून तक प्रभावशील रहेंगे। अंतिम संस्कार के लिए 10 और विवाह समारोह में दोनों पक्षों के 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे
मेहल चोकसी को वापस लाने के लिए भारत का एक विमान डोमिनिका पहुंच गया है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने खुद इसकी पुष्टी की है। उन्होंने एक स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि भारत से आया निजी वाहन फिलहाल डोमिनिका के जगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पर खड़ा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि जून 2021 यानी अगले महीने आखिरी में नेशनल कोविड वेक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत करीब 12 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी इसकी जानकारी दी है।
India Coronavirus Update देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात तेजी से सुधर रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1.65 लाख केस आए हैं जो 12 अप्रैल के बाद सबसे कम मामले हैं। कोरोना के सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा।
आरुषि निशंक मेडिकल किट के साथ राशन (गेहूं का आटा चावल दाल चाय और बिस्कुट) भेज रही हैं। इस किट में ऑक्सीजन कंसंटेटर मास्क स्टीमर पीपीई किट सैनिटाइटर डिजिटल थर्मामीटर ऑक्सीमीटर विटामिन सी टैबलेट शामिल हैं। टीम स्पर्श गंगा द्वारा हरिद्वार में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण भी किया जाएगा।
राज्य सरकार ने बताया कि जो लोग सर्टिफिकेट चाहते हैं वो मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने पासपोर्ट नंबर के साथ वैक्सीन के नाम (अगर कोविशील्ड लगवाई है) के साथ आवेदन कर सकते हैं। प्रमाण पत्र के लिए https//covid19.kerala.gov.in/vaccine/ पर आवेदन कर सकते हैं।
दिल्लीवासियों को अब गर्मी से राहत मिल सकती है। भंयकर गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली के लोगों को अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे जिससे मौसम सुहाना रहेगा।
मुकेश अंबानी नियंत्रित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से मुंबई में 1000 बेड वाला देश का पहला कोविड हॉस्पिटल बनवाया है। जबकि 5000 से अधिक बेड वाले कोरोना अस्पतालों का संचालन टाटा ग्रुप कर रहा है।
कोरोना संकटकाल में देशभर के विभिन्न इलाकों से कई दानवीर सामने आए हैं। देशभर में उद्यमी और कारोबारी अपने-अपने स्तर से जिंदगियां बचाने में जुटे रहे। इसकी मदद से कई जिंदगियां और घरों को बचाने में मदद मिली। आइए जानें उनकी कहानी..
नेपाल में चीन के बढ़ते असर को कम करने के लिए भारत को वहां की सरकार के साथ संबंध ठीक करने पर ध्यान देना होगा। यह न सिर्फ संभव है बल्कि भारत के दीर्घकालिक हितों की रक्षा के लिए जरूरी भी है।