Atlas calls on districts to 'open up in-person schools ASAP' in first interview since WH resignation

Dr. Scott Atlas called for districts across America to "open up in-person schools ASAP" in his first in-person interview since resigning as a special adviser to President Trump on the coronavirus pandemic.
https://ift.tt/3g4K8Jr


LIVE GHMC Polls 2020 Updates ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 150 वार्डो में आज 7444260 मतदाता नगर सेवकों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां वोटिंग आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई है।
शीतल आमटे सुसाइड मामले में जांच तेज हो गई है। पूरे मामले की जांच के लिए नागपुर से स्पेशल टीम बुलाई गई है। फॉरेंसिक जांच जारी है। बता दें कि 30 नवंबर 2020 यानी बीते दिन शीतल ने जहरीला इंजेक्शन लगा कर सुसाइड कर लिया था।

















समाजसेवी बाबा आमटे की पोती और आनंदवन के महारोगी सेवा की सीईओ डॉ.शीतला आमटे ने आत्महत्या कर ली है। उनके सुसाइड के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। मौके पर पुहंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वैक्सीन के विकास में जुटी देश के वैज्ञानिकों की तीन टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और विभिन्न प्लेटफार्म पर इसकी क्षमता के बारे में पूछा। उन्होंने कंपनियों को इससे जुड़ी जानकारियों को सहज तरीके से लोगों तक पहुंचाने की भी सलाह दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अगले साल की शुरुआत में हम देश के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) दे सकेंगे। जुलाई-अगस्त तक हमारे पास लगभग 25-30 करोड़ लोगों को टीके उपलब्ध कराने की योजना है।
सुकमा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार (Vinit Nandanwar) की तस्वीर इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। बिना शर्ट की इन तस्वीरों में वे सिक्स पैक एब्स के जरिये विनीत सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
आयुर्वेद पद्धति और इसके चिकित्सकों को लेकर एलोपैथिक डॉक्टरों में कुछ चिंताएं साफतौर पर दिखाई देती हैं। इस पर नई दिल्ली स्थित एम्स के पूर्व निदेशक की राय बेहद साफ है। उनका कहना है कि यदि वे दक्ष हैं तो सर्जरी कर सकते हैं।
रिद्धिमा ने हाल ही में एनवायरनमेंट कंजर्वेशन ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराया है। वह बड़ों के साथ बच्चों को भी जोड़ रही हैं। बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया जा रहा है ताकि बचपन से ही इस ओर सोचना शुरू कर दें..
भारतीय नौसेना ने गोवा तट से दूर अरब सागर में तीन दिन पहले लापता हुए मिग-29 के विमान का कुछ मलबा बरामद किया है। लापता पायलट निशांत सिंह की तलाश के लिए नौ युद्धपोतों और 14 विमानों को लगाया गया है।
दुनियाभर में संक्रमण की सबसे बुरी मार झेल रहे अमेरिका के लिए वैक्सीन की खेप बस पहुंचने वाली है। वहीं भारत में भी अगले साल की पहली तिमाही तक लोगों को इसकी खुराकें मिलने की उम्मीद है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।
टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के बीच हुई लड़ाई में जब एक अंग्रेज कोचवान की पकड़कर नाक काट दी गई थी तब उसका इलाज आयुर्वेद के ही एक शल्य चिकित्सक ने ही दो अंग्रेज डॉक्टरों के सामने किया था।
इस बार चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। इसे पेनुम्ब्रा कहते हैं। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। इसका कोई धार्मिक शास्त्रीय महत्व नहीं है। इसी कारण किसी मंदिर आदि को बंद नहीं किए जा रहे हैं।
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अपनी जमीन पर आने वालों के लिए कुछ नए नियम लागू करने की तैयारी की है। इसके तहत वीजा के लिए बॉण्ड भरना होगा। इसकी एक बड़ी कीमत यहां पर आने वालों को चुकानी होगी।
आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी थैरेपी है। इसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। इसके बावजूद आयुर्वेद के करीब दो हजार वर्ष बाद प्रचलन में आई एलोपैथी प्रयोग और अनुसंधान के दम पर इससे काफी आगे निकल गई है।
भारत का आयुर्वेद साढ़े तीन हजार वर्ष पुराना है जबकि सभी दूसरी थैरेपी इसके मुकाबले काफी नई हैं। पूरी दुनिया भारत के आचार्य सुश्रुत को फादर ऑफ सर्जरी मानती है। उन्होंने इसका विस्तार से उल्लेख भी किया है।
India Coronavirus Updates भारत में कोरोना वायरस से कुल मामलों की संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई है। इसमे से 93.81 फीसद लोगों पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अबतक 1.37 लाख लोगों की मौत हो चुकि है।
तमिलनाडु सरकार में कोविड-19 (COVID-19) से जुड़ी रोक 30 दिसंबर तक बढ़ा दिए गए हैं। यहां अंडर ग्रेजुएट के अंतिम वर्ष के लिए 7 दिसंबर से कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके अलावा चेन्नई के मरीना बीच को दोबारा 14 दिसंबर को खोला जाएगा।
हैदराबाद की स्थानीय चुनाव हर पार्टी के लिए काफी खास हो गया है। ये चुनाव बेहद निचले स्तर का जरूर है लेकिन इससे आने वाले संकेत काफी व्यापक होंगे। यही वजह है कि हर पार्टी इसमें ताकत झोंक रही है।
आज देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित दिग्गजों ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि नानक देव के विचार हमें प्ररेणा देते हैं।
आंध्र प्रदेश के सूचना और जनसंपर्क मंत्री पर एक मजदूर ने हमला करने की कोशिश की। इस हमले के कोशिश में मंत्री बाल-बाल बच गए हैं। मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला उसने क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
केरल में एक तेज रफ्तार बस के पेड़ से टकराने के कारण हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सोमवार को तड़के सुबह हुआ है।
भारत और स्वीडन के संबंधों का जिक्र करते हुए मोलिन ने कहा कि हमारे के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंध बेहतरीन रहे हैं। दोनों देश व्यापार और निवेश स्वास्थ्य और रक्षा सहित आठ क्षेत्रों में व्यापक सहयोग देख रहे हैं।
भारत पहली बार एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक की अगुवाई करने जा रहा है। इसकी अध्यक्षता वेंकैया नायडू ( Vice President Venkaiah Naidu) करेंगे। रूस चीन कजाकिस्तान किर्गिस्तान ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री बैठक में भाग लेंगे।
आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। आने वाले चार दिनों तक तमिलनाडु पुडुचेरीकेरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। जानें मौसम की ताजा स्थिति
भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल करके मांग की है कि चुनाव आयोग को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत ऐसे चुनाव नतीजों को खारिज करने का अधिकार दिया जाए जहां अधिकतम वोट नोटा पर पड़े हों।
Weather Updates भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि इस बार के मौसम में उत्तर भारत में सर्दी के बढ़ने की संभावना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के रास्ते आने वाले जंगली हाथी मध्य प्रदेश के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। प्रदेश के उमरिया व सीधी जिलों में 54 हाथियों ने ढाई साल से डेरा डाल रखा है। ये हाथी खेतों को बर्बाद कर रहे हैं घरों को उजाड़ रहे हैं।
दो दिवसीय यात्रा पर सेशल्स पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर के इस देश के साथ कोरोना काल के बाद के दौर में रणनीतिक संबंध और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने सेशल्स के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता भी की।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआइ) से अपील की कि वह विदेशी सामग्री के अनियमित प्रसार के खिलाफ आगाह करने वाले परामर्श को वापस ले क्योंकि इसके प्रभाव परेशान करने वाले हैं। पढ़े पूरी खबर।