अहमद अली, मुंबईगैंगस्टर को एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले साल सेनेगल में गिरफ्तारी के बाद पुजारी को जमानत मिल गई थी और इसके बाद वह लापता हो गया था। सूत्रों का कहना है कि साउथ अफ्रीका के एक सुदूर गांव में सेनेगेल के अफसर, भारत के रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग (रॉ) और मेंगलुरु पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में दबोचा गया। ताजा गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय अधिकारी इसको स्वदेश लाने की कोशिश में जुट गए हैं और इसके लिए औपचारिक कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका से उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि सबकुछ ठीक करहा तो रवि पुजारी को रविवार या सोमवार सुबह भारत लाया जाएगा। इंटरपोल ने भी जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिसहालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उसे मुंबई, मेंगलुरु या नई दिल्ली लाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी की सेनेगल अधिकारियों के साथ इस संबंध में बातचीत चल रही है। पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। उसके खिलाफ बॉलिवुड स्टार्स और कई नामचीन कारोबारियों को उगाही के लिए धमकाने सहित करीब 200 केस दर्ज है। प्रत्यर्पण की राह में एक मुश्किल यह है कि पुजारी वहां एंथनी फर्नांडिस नाम से रह रहा है और उसने दावा किया था वह बुर्किना फासो (दक्षिण अफ्रीका का छोटा सा मुल्क) का निवासी है। हालांकि, भारतीय अधिकारी उसे भारत लाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। कौन है रवि पुजारी:--52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मेंगलुरु के माल्पे में हुआ। --अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का जानकार। --लगातार क्लास में फेल होने के कारण स्कूल से बाहर। --परिवार में पत्नी, 2 बेटियां और एक बेटा। 28 साल के बेटे की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में शादी हुई। -- 2005: में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तारी। पत्नी पर आरोप था वह खुद और बेटियों के लिए फर्जी पासवोर्ट बना रही थी। मेंगलुरु में जमानत मिलने के बाद वह एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बेटियों संग भारत से फरार। --चर्चा है कि रवि पुजारी के पास ऑस्ट्रेलियन पासपोर्ट है। वह अक्सर चीन, हॉन्ग कॉन्ग और पश्चिमी अफ्रीका का यात्रा करता है। --इंटरपोल ने पुजारी और उसकी पत्नी पद्मा दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटस जारी किया था। -- 1990: पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहां वह अन्य खतरनाक अपराधियों के साथ गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। जल्द ही विजय शेट्टी और संतोष शेट्टी के साथ पुजारी भी छोटा राजन के गैंग में शामिल हो गया। -- 1995: बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की चेंबूर में हत्या कर यह गैंग अचानक सुर्खियों में आ गया। -- 2000: बैंकॉक में छोटा राजन पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गों के हमले के बाद उसने खुद का गैंग बनाया। बाकी अपराधियों की तरह ही उसने दुबई से उगाही का धंधा शुरू किया। -- 2003: नवी मुंबई में बिल्डर सुरेश वाधवा की हत्या की कोशिश की। -- 2005: कथित रूप से पुजारी के इशारे पर वकील मजीद मेनन का मर्डर। --कुछ साल पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रवि पुजारी ने खुद को 'देशभक्त डॉन' के रूप में पेश किया। उस इंटरव्यू में पुजारी ने कहा कि वह हर उस शख्स को खत्म कर देना चाहता है, जिसका लिंक दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां करें
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/38SXSCj
No comments:
Post a Comment