Tuesday, October 1, 2019

News


Tucker: Investigations are a search for facts



Democrats are deeply concerned by Barr's investigation into Russia probe origins.

https://ift.tt/2p9VtBs

देश, एशिया की सबसे बुजुर्ग चिम्पैंजी रीता की मौत

नई दिल्ली देश की सबसे उम्रदराज चिम्पैंजी रीता की मंगलवार को चिड़ियाघर में मौत हो गई। 59 साल की रीता की तबीयत 27 जुलाई से ठीक नहीं थी। वह ठीक से खा नहीं पा रही थी, जिससे वह कमजोर हो गई थी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुताबिक रीता देश की सबसे उम्रदराज चिम्पैंजी थी। संभवत: वह एशिया की भी सबसे उम्रदराज चिम्पैंजी थी। चिड़ियाघर के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जुलाई से ही रीता केवल लिक्विड पर जिंदा थी। वह केवल जूस, नारियल पानी और दूध ही ले रही थी। रीता का जन्म 12 दिसंबर 1960 को एम्सटर्डम के एक चिड़ियाघर में हुआ था। दिल्ली के चिड़ियाघर में उसे 1990 में लाया गया था। चिम्पैंजी की औसत आयु 50 साल के आसपास होती है। चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। हाल ही में एक बंगाल टाइगर की भी मौत हो गई थी। पिछले 50 दिन में 20 पशु-पक्षियों की मौत हो चुकी है। दयनीय हालात यह भी कि 20 बाड़ों में विभिन्न प्रजातियों के इकलौते जानवर और पक्षी हैं। यानी उनका कोई जोड़ा नहीं है। 25 सितंबर को हिरण के तीन बच्चों की भी मौत हो गई। मौत के कारणों के बारे में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग प्रजाति के हिरणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनके रख-रखाव के इंतजाम पूरे नहीं हैं। वे आपस में भी लड़ते हैं और कई हिरणों की इस साल भी इस कारण से मौत हो चुकी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में अफ्रीकी भैंसा, जंगली सूअर की मौत हो चुकी है। साथ ही दरियाई घोड़ा, काला हिरण भी अपनी जान गंवा चुके हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2parvxb

इंजिनियर चला रहा था बेटा 'पैदा' करने वाला स्टार्टअप

नई दिल्ली स्टार्टअप के नाम पर दिल्ली में बेटा पैदा करने का खेल चल रहा था। आईआईटी इंजिनियर इसे चला रहा था। वह बेटे की चाहत रखने वाले कपल्स को विदेश भेजता था, जहां बेटे वाले भ्रूण को महिला के गर्भ में इंजेक्ट करा दिया जाता था। 9 लाख के इस पैकेज में 15 दिन के लिए कपल्स को विदेश भेजकर यह धंधा चलाया जा रहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक शिकायत के आधार पर कई विभागों के साथ सोमवार रात छापेमारी कर इससे पर्दा उठाया। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पिछले दो साल से यह गिरोह दिल्ली में ऐक्टिव था। इसमें सैकड़ों लोग काम करते थे। इसके लिए कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। दो साल में देशभर में 6 लाख लोगों से संपर्क स्थापित किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहल की और दिल्ली , दिल्ली पुलिस, सहित 14 विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात छापेमारी कर इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार एक वेबसाइट के जरिए आईवीएफ सेंटर बुलाकर डील की जाती थी। पहले रजिस्ट्रेशन होता था और इसके लिए 10 हजार रुपये देने होते थे। इसके बाद 9 लाख में डील होती थी। मंत्रालय के अनुसार, कपल्स को दुबई, थाईलैंड और सिंगापुर भेजा जाता था। इस गिरोह में दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, पूरे देश से लगभग 100 से ज्यादा आईवीएफ सेंटर शामिल हैं। करोलबाग थाने की पुलिस अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2p7zk6N

बीजेपी-शिवसेना गठबंधनः आगाज में ही तनाव

अनिल कुमार शुक्ल,ठाणे ठाणे में शिवसेना और बीजपा के बीच चुनावी जंग का आगाज ही तनाव से हो रहा है ऐसे में अंजाम पता नहीं किया होगा, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। शिवसेना ने बीजपा की एक सीट पर प्रचार न करने की बात कही है, जवाब में बीजपा ने शिवसेना की तीन सीटों पर प्रचार न करने का पलटवार कर दिया है। बता दें कि ठाणे शुरू से शिवसेना का गढ़ रहा है। ऐसे में ठाणे शहर विधानसभा सीट को पाने के लिए स्थानीय स्तर पर शिवसेना की तरफ से एड़ीचोटी का जोर लगाया गया था,लेकिन गठबंधन में यह सीट बीजपा के खाते में हैं। बीजपा ने अपने वर्तमान विधायक संजय केलकर को यहां से वापस उम्मीदवारी दी है। इस सीट को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में भीतर ही भीतर तनाव है। स्थानीय शिवसैनिक पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह भाजपा का प्रचार नहीं करेंगे। मंगलवार को बीजपा की तरफ से संजय केलकर की उम्मीदवारी घोषित होते ही केलकर के समर्थकों ने खुशी का इजहार करते फिर रहे थे, लेकिन शिवसेना खेमे में निराशा दिखी। अब भाजपा की तरफ से जस का तस उत्तर देते हुए कहा जा रहा है कि यदि शिवसेना ठाणे शहर सीट पर असहयोग का रवैया अपनाएगी तो बीजपा के लोग भी शिवसेना को मिली ठाणे की तीन विधानसभा सीटों पर शिवसेना उम्मीदवार का प्रचार नहीं करेंगे। ठाणे शहर की ओवला - माजिवाड़ा, कोपरी - पाचपाखाडी और कलवा-मुंब्रा तीनों सीट शिवसेना को पास हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2mHaEB6

राशन कार्ड में बच्चों की उम्र तय करने पर जल्द लगेगी मुहर

लखनऊ में बच्चों को यूनिट के तौर पर शामिल करने की जल्द ही उम्र की सीमा तय होगी। परिवार में अगर बहू आ रही है तो उसका नाम बिना भौतिक सत्यापन आधार नंबर या फिर मैरिज सर्टिफिकेट के आधार पर जोड़ा जाएगा। इन दोनों मामलों में जल्द ही फैसला होगा। सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार ने बताया कि दोनों ही मामलों का अध्ययन किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय इन दोनों को राशन कार्ड में शामिल करने की पूरी व्यवस्था को डिजिटाइज्ड करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसा होने पर सप्लाई इंस्पेक्टर से लेकर ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत अधिकारी के स्तर से सत्यापन करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में दो ही सूरतों में लोग नाम बढ़वाने के लिए आवेदन करते हैं। पहला या तो किसी नवजात का जन्म हुआ या फिर परिवार में किसी का विवाह होने पर बहू घर आई हो। राशन कार्ड में किस उम्र के बच्चे का नाम दर्ज हो सकता है इसकी कोई उम्र निर्धारित नहीं है। विचार किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दो साल की उम्र पूरी करने वाले बच्चों का नाम बतौर यूनिट राशन कार्ड में दर्ज किया जाए। जल्द ही उम्र निर्धारण का फैसला लिया जाएगा। अगर परिवार कोई बहू आती है तो परिवारीजन खुद ऑनलाइन आवेदन में यह बता दें कि उसका नाम विवाह से पहले वाली जगह के राशन कार्ड संख्या पर दर्ज था उस जगह से नाम काटकर संबंधित परिवार की मुखिया के यूनिटों में शामिल कर लिया जाए। इसमें बहू का आधार नंबर या मैरिज सर्टिफिकेट का सीरियल नंबर भी दिया जा सकेगा। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। ताकि भौतिक सत्यापन से उन्हें निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि इन दोनों मामलों को लेकर अध्ययन किया जा चुका है। इस साल के अंत तक बच्चों की उम्र तय करने के साथ ही राशन कार्ड में (परिवार के नए सदस्य) का नाम जोड़ने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2okkppk

ट्रांस हार्बर लिंकः तेजी से बन रही सागर के सीने पर राह

पंकज पांडे, मुंबई मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने के लिए सागर पर बन रहे 22 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण () ने पूरे मार्ग पर बनने वाले 2200 पिलरों में से 440 पिलर (पाइल कैप) का काम पूरा कर लिया है। सागर में पिलर बन जाने के साथ ही प्रॉजेक्ट का 14 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शिवडी-न्हावासेवा ट्रांस हार्बरलिंक प्रॉजेक्ट का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण के तहत 1200 पिलर खड़े किए जाएंगे, इनमें से 300 पिलर तैयार हो चुके हैं। दूसरे चरण के तहत 800 में से 100 पिलर और तीसरे चरण के तहत 190 में से 40 पिलर तैयार हो चुके हैं। जिओ टेक्निकल सर्वे का काम पूरा प्रॉजेक्ट का काम समय पर पूरा करने के लिए प्राधिकरण ने जिओ टेक्निकल सर्वे का काम पूरा कर लिया है। प्रॉजेक्ट को पर्यावरण समेत अन्य सरकारी विभागों से हरी झंडी मिल गई है। 22 किलोमीटर लंबे पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा सागर में, जबकि 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन पर होगा। पानी से 25 मीटर नीचे पिलरपानी की सतह से 25 से 30 मीटर नीचे खुदाई कर पिलर खड़े किए गए हैं। सागरीय जीवों को बगैर नुकसान पहुंचाए पानी में खुदाई के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाली रिवर सर्कुलर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन हिस्सों में हो रहा काम सागर में बन रहे प्रॉजेक्ट का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। प्राधिकरण ने वर्ष 2022 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समय पर काम पूरा करने के लिए निर्माण कार्य को तीन चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण के तहत 10.4 किलोमीटर, दूसरे चरण में 7.8 किलोमीटर और तीसरे चरण में 3.6 किलोमीटर का काम किया जा रहा है। 100 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां सागर पर बन रहे पुल पर गाड़ियां 100 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ सकेंगी। वाहनों की आवाजाही के लिए पुल पर कुल 6 लेन तैयार किए जाएंगे, जबकि एक अतिरिक्त लेन आपातकालीन व्यवस्था के लिए होगी। 20 मिनट में सफर होगा तय प्रॉजेक्ट का काम पूरा हो जाने के बाद मुंबई से नवी मुंबई केवल 20 से 25 मिनट में पहुंचना संभव होगा। मौजूदा समय में यह सफर तय करने में करीब 1 घंटे का समय लगता है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2nDdAzg

News


How could young voters impact the 2020 presidential election?



Bipartisan panel of young voters discuss the 2020 race and fight for impeachment on 'The Story.'

https://ift.tt/2og07NL