Sunday, September 1, 2019

JNU चुनाव: अध्यक्ष पद के उम्मीदवार, कोई था मजदूर, कोई पढ़ाती है ट्यूशन

नई दिल्ली छात्रसंघ चुनावों का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली की दो बड़ी यूनिवर्सिटीज जवाहर लाल नेहरू और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी इसकी रौनक देखी जा सकती है। दोनों ही यूनिवर्सिटीज के चुनाव एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जहां डीयू के चुनाव में 'मनी पावर' चलती है, वहीं जेएनयू के चुनाव में विचारधारा की बड़ी भूमिका रहती है। इसबार जेएनयू छात्रसंघ में कुछ ऐसे ही हटकर उम्मीदवार खड़े हैं। इसमें कोई परिवार की मदद के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ाकर अपना और परिवार का खर्च उठा रही है, तो कोई ऐसा भी है जो जेएनयू आने से पहले तक खेतों में मजदूरी कर रहा था। आइए यहां आपको बताते हैं कि इसबार जेएनयू में अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में है, जानिए प्रियंका भारती, छात्र राष्ट्रीय जनता दल (CRJD) स्कूल ऑफ लेंग्वेज के जर्मन सेंटर से मास्टर कर रही हैं। बिहार के फतुहा की रहनेवाली हैं। आर्थिक स्तर पर घरवालों की मदद करने के लिए प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाती हैं। प्रियंका दिल्ली में जर्मन भाषा (500 रुपये प्रति घंटा) पढ़ाकर अपने परिवार की मदद कर रही हैं। साथ ही अपना खर्चा भी खुद उठाती हैं। प्रशांत कुमार, नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) फिलॉस्फी सेंटर से पीएचडी कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुऐशन किया। वहां वह टॉपर थे। प्रशांत कानपुर के रहनेवाले हैं और पिछले तीन सालों से एनएसयूआई से जुड़े हुए हैं। आशी घोष, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) आशी लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार हैं। फिलहाल स्कूल ऑफ इंटरनैशनल रिलेशन से एमफिल कर रही हैं। इससे पहले डीयू के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुऐशन किया था। पश्चिम बंगाल की आशी कॉलेज के दिनों में ही SFI से जुड़ गई थी। मनीष जांगड़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) स्कूल ऑफ इन्वाइरमेंटल साइंस से पीएचडी कर रहे हैं। इससे पहले जोधपुर के एक कॉलेज से केमिकल इंजिनियरिंग की है। मनीष जयपुर के रहनेवाले हैं। जितेंद्र सूना, बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स असोसिएशन (BAPSA) जितेंद्र पीएचडी स्कॉलर हैं। वह ओडिशा के कालाहांडी के रहनेवाले हैं। जेएनयू आने से पहले वह अपने जिले के खेतों में मजदूरी करते थे। उन्होंने गैस स्टेशन पर भी काम किया है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2UmhpER

बाजारीकरण के कारण मोटे अनाजों से टूटा मोह, गहराई कुपोषण की समस्‍या, कैसे मिले निजात

कभी हमारे आहार का जरूरी हिस्सा रहे मोटे अनाज आज उपेक्षित हैं। ज्यादा पौष्टिक इन अनाजों के सेवन से हम अपना और अपनों का सुपोषण सुनिश्चित कर सकते हैं। पढ़ें रिपोर्ट...

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2LeC1Mz

Malnutrition in India: भारत में हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार, फ‍िर कैसे सुधरेंगे हालात

वैश्विक तौर पर कुपोषण से बचने के लिेए कई योजनाएं चल रही हैं लेकिन इस समस्या में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/34ktorl

UP: गोमती का जहरीला पानी पीने से 28 भैंसें मरीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में स्थित एक कीटनाशक फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल, फैक्ट्री से निकले जहरीले रसायनों के गोमती नदी में मिलने से नदी का पानी जहरीला हो गया, जिसे पीने से 28 भैंसों की मौत हो गई है। पानी पीने के बाद 11 अन्य भैंसें भी बीमार पड़ गईं, जिनका इलाज पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले स्थानीय निवासी रमाकांत ने कहा, ‘तारा का पुरवा गांव की करीब 42 भैंसें चिनहट के देवस्थान इलाके में एक नाले के किनारे चरने गई थीं। इसके बाद नाले का पानी पीने से भैंसें बेहोश होने लगीं।’ ’कई भैंसें अभी भी लापता’ उन्होंने कहा, ‘फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्टों को नाली में बहा दिया गया था, जिसमें शायद कुछ जहरीला पदार्थ था। हमने 28 भैंसों को मरा और 11 को गंभीर रूप से बीमार पाया। हमने बीमार भैंसों को पशु अस्पताल में भर्ती करा दिया। कई भैंसें अभी भी लापता हैं। हमें अंदेशा है कि उनका लापता होना इस अपराध को छिपाने का एक प्रयास है।’ चिनहट के एसएचओ, सचिन सिंह ने कहा कि रमाकांत की शिकायत पर इंडियन पेस्टिसाइड लिमिटेड के मालिक विशाल स्वरूप अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘एक बार टेस्ट रिपोर्ट आ जाए उसके बाद हम कार्रवाई करेंगे।’ वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा, ‘नाले से आ रही सड़ांध आसपास के कॉलोनियों में फैल गई है।’ जांच में जुटी टीम, प्रयोगशाला में भी नमूने भेजे घटना के बाद शनिवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकॉलजी रिसर्च (आईआईटीआर) ने पानी का नमूना एकत्र करने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम को भेजा था। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भैंसों की मौत की वजह का पता लगाने के लिए एक प्रयोगशाला में भी नमूने भेजे हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2zIL3KU

पहली बार विधायक बने नेता 48 घंटे के सत्र को लेकर उत्साहित

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पहली बार विधायक बने नेता बिना किसी अंतराल के 48 घंटे चलने वाले विधानसभा सत्र को लेकर उत्साहित हैं। यह सत्र महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को शुरू होगा। पहली बार विधायक बने समाजवादी पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘इस अद्वितीय सत्र का गवाह बनने का मौका मिलने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। उम्मीद है कि मेरी पार्टी के नेता इससे अलग रहने का निर्णय नहीं लेंगे।’ पहली बार विधायक बनीं कांग्रेस की अदिति सिंह ने कहा, ‘बहस में आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका तथा उनकी विचारधारा पर भी फोकस होना चाहिए। मौजूदा परिस्थितियों में इसकी बहुत जरूरत है।’ पढ़ें: संयुक्‍त राष्‍ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्‍यों पर चर्चा कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, ‘हम सभी लोगों ने इस सत्र के लिए सर्वसम्मति से सहमति जताई क्योंकि यह अच्छे काम के लिए आयोजित किया जा रहा है, वहीं हमने मुख्यमंत्री से कहा है कि चर्चा को रिकॉर्ड के लिए ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।’ विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सत्र में संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीज) पर चर्चा होगी। इस विशेष सत्र को आयोजित करने का निर्णय स्पीकर द्वारा बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बोलने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा सत्र में राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के लगभग 504 सदस्य भाग लेंगे। हालांकि सत्र की और जानकारी हालांकि नहीं मिली है, लेकिन प्रत्येक सदस्य को विषय पर बोलने के लिए पांच मिनट का समय मिलेगा। विशेष सत्र में उन्हें किसी अन्य विषय पर बोलने का अधिकार नहीं होगा।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2PIFrLQ

लद्दाख का एस्‍ट्रो विलेज मान बढ़ा रहा देश का भी मान, यहां से देखे जा सकते हैं जूपिटर के भी छल्‍ले

लद्दाख का एस्‍ट्रो विलेज मान देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यहां से ब्रह्मांड के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2PIE1B0

ऐसे सच होगा कुपोषण मुक्त भारत का सपना, सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित

हर पांच में से एक महिला और हर सात में से एक भारतीय पुरुष आज बढ़ते वजन से पीड़ित हैं। शहरी क्षेत्र में दिनोंदिन यह प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2UnkrJ4