Greg Gutfeld: What the 2020 election means for everyone

Greg Gutfeld covers the final push to election day.
https://ift.tt/35QIPci
Aaj Ki Taaza Khabar News: Latest and Breaking News on Aaj Ki Taaza Khabar. Explore Aaj Ki Taaza Khabar Taaza Khabar

मणिपुर में मेरा हाउचोंगबा (Mera Houchongba)फेस्टिवल मनाया गया। इस उत्सव के दौरान स्वदेशी समुदायों के बीच भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के लिए मणिपुर रॉयल पैलेस में मनाया गया। जानें इस फेस्टिवल से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी।
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना में निजामाबाद जिले में भ्रष्टाचार के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक एक उप-निरीक्षक और एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस निरीक्षक राकेश ने मांग की कि 50000 रुपये की रिश्वत और एक मोबाइल फोन सैमसंग नोट 20 अल्ट्रा 5 जी की मांग की।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रशासन ने असम आने से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव आने वाले लोगों को क्वारंटाइन से छूट देने का फैसला किया है।
आज यानी एक नवंबर से ट्रेन टाइम टेबल से लेकर बैंकों से जुड़े नियमों में होगा बदलाव इंडेन गैस बुकिंग के लिए अब होगा एक ही नंबर। एसबीआइ के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। वहीं डिजिटल पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं पड़ेगा।
कोविड-19 की वैक्सीन पूरी दुनिया में सभी लोगों को देने के लिए जितनी कांच की शीशियों की जरूरत होगी उसको बनाने के हमारे पास कांच उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कैसे ये संभव हो सकेगा।
गोवा सरकार 3.5 लाख राशन कार्ड धारकों को तीन किलोग्राम प्याज उपलब्ध कराएगी। इसे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार इसकी उपलब्धता होते ही विज्ञापन के माध्यम से कार्ड धारकों को सूचित करेगी।
सूत्रों ने बताया कि यह विवरण विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला द्वारा पेश किए जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों में भारत ने करीब 150 देशों को चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई है जिनमें आधी से ज्यादा आपूर्ति गैर-व्यावसायिक आधार पर की गई।
कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी बरकरार है। शनिवार को कोरोना संदिग्ध 3230 मरीजों के सैंपल जांचे गए जिनमें से 77 नए मरीज पॉजिटिव आए। 28 जुलाई को मध्य प्रदेश के इंदौर में 74 संक्रमित मिले थे।






Unlcok of Tamil Nadu मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक राजनीतिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी 16 नवंबर से किए जा सकेंगे। हालांकि इन आयोजनों में अधिकतम 100 लोगों को ही भाग लेने की इजाजत होगी।
गेहूं उत्पादन के लिए अलग पहचान रखने वाले उज्जैन जिले में रबी सीजन के दौरान 90 फीसद क्षेत्र में गेहूं की बोआई की जाती है। शेष 10 फीसद क्षेत्र में चना व अन्य फसलों की बोआई होती है।
ईडी ने कहा कि यह छापेमारी कंसल्टेंसी और बिल्डर समूह-ट्रू वैल्यू ग्रुप विपुल और मनीष एसोसिएट्स के ठिकानों पर की गई। ईडी ने बैंक फर्जीवाड़ा मामले में मनीलांड्रिग एक्ट के तहत अहमदाबाद की आर्डोर ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ मामला दर्ज किया था।










बच्चों पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उनकी मदद के लिए सरकार ने चाइल्डलाइन की शुरुआत की है और उस पर सूचना या शिकायत दर्ज कराने के लिए 1098 नंबर निर्धारित किया है। यह सुविधा देश के 595 जिलों में लागू है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सभी पांचों गिरफ्तार आरोपितों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसमें आरोपी छात्र नील नक्षत्र दास उसके पिता डॉ. ज्योतिर्मय दास और गुवाहाटी में परीक्षा केंद्र के तीन कर्मचारी शामिल हैं।
गीता वर्ष 1999 में किसी गांव के पास के स्टेशन से ट्रेन में बैठ गई थी। बाद में दूसरे स्टेशन से वह समझौता एक्सप्रेस में बैठकर पाकिस्तान पहुंच गई। 26 अक्टूबर 2015 को तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयासों से उसे भारत लाया गया था।
सीबीआइ ने अपने पूरक आरोप पत्र में दावा किया है कि अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में क्रिश्चियन जेम्स मिशेल ने 2009 से 2013 के बीच भारतीय वायुसेना के दो अधिकारियों के लिए 92 लाख रुपये के एयर टिकट खरीदे थे।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने के साथ ही सरकार के 1.70 लाख करोड़ रुपये बच भी गए हैं। पहले यह धन भ्रष्टाचार का शिकार हो जाता था...
कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है वह शायद अब आने वाली है। इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक एलान तो नहीं किया गया है लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिससे लग रहा है कि कोरोना का टीका जल्द आ सकता है।









आंध्र प्रदेश में एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पूर्वी गोदावरी जिले के थान्तिकोंडा गांव की है जहां पर कल रात वैन के पलट जाने से सड़क हादसा हुआ।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न देशों की कोल्ड चेन एवं भंडारण क्षमता बढ़ाने में भी भारत मदद करेगा। भारत की कोविड-19 टीके की उत्पादन एवं आपूर्ति क्षमता का उपयोग इस महामारी से लड़ने में समस्त मानव जाति के लिए मददगार साबित होगी।
ट्रंप प्रशासन द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वाले विदेशी पेशेवरों को एच-1बी वीजा देने के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी व्यवस्था समाप्त करने के कदम से संबंधित सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने उक्त टिप्पणी की।