Thursday, July 2, 2020

दिल्ली: कोरोना के बीच अब ग्लैंडर्स का खतरा

नई दिल्ली दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के मामले थमे भी नहीं हैं कि एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसका नाम ग्लैंडर्स है जो घोड़ों में होती है। लेकिन घोड़ों को छूने से यह इंसानों में भी फैल सकती है। 20 जून को पता चला कि एक घोड़ा ग्लैंडर्स पॉजिटिव मिला है। इस घोड़े का इस्तेमाल शादी-ब्याह आदि में किया जा रहा था। पेटा इंडिया ने इसका जिक्र करते हुए उप राज्यपाल और सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। कहा गया है कि लोगों के बचाव के लिए शहर में घोड़े, गधे और खच्चरों के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए। पेटा इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में साल 2019 में 8, वहीं 2018 में 40 घोड़े ग्लैंडर्स पॉजिटिव मिले थे, फिर भी कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। पेटा ने कहा है कि सरकार को अब घोड़े की सवारी, सामान ले जाने के लिए इनका इस्तेमाल, समारोह में इनका इस्तेमाल रोकना होगा। बता दें कि ग्लैंडर्स घोड़ों के साथ-साथ गधों और खच्चरों में भी पाई जाती है। मनुष्य भी इसकी चपेट में आसानी से आ सकता है। ऐसा संक्रमित घोड़े को छूने से भी हो सकता है। फिर अगर सही इलाज नहीं मिला तो दर्दनाक मौत भी हो सकती है। एमसीडी ने 2010 में जब टांगों पर बैन लगाया था तो ग्लैंडर्स को भी वजह बताया गया था। हालांकि, यह बैन अबतक पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2C31BBI

No comments:

Post a Comment