Sunday, February 2, 2020

दावा: 'हिंदूवादी नेता मर्डर में CAA कनेक्शन'

विश्व गौरव/हिमांशु तिवारी, लखनऊ विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष की लखनऊ में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में एक ओर पुलिस जहां कई ऐंगल्स से जांच में जुटी है, वहीं उनकी पत्नी कालिंदी का कहना है कि का समर्थन करने की वजह से रणजीत की हत्या हुई है। कालिंदी का यह भी कहना है कि वह और रणजीत की दूसरी पत्नी दोनों रजामंदी से रणजीत के साथ थीं और उनके बीच कोई विवाद नहीं रहा। एनबीटी ऑनलाइन ने रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा बच्चन से बात की। कालिंदी ने कहा, 'रणजीत जल्द ही (सीएए) को लेकर एक भव्य आयोजन करने वाले थे। उनकी योजना थी कि पूरे उत्तर प्रदेश में साइकल यात्रा के जरिए लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जागरूक किया जाए। इससे पहले ही इस घटना को अंजाम दे दिया गया।' उन्होंने आशंका जताई कि रणजीत की हत्या की वजह भी सीएए का समर्थन ही है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार इसके समर्थन में पोस्ट डालते थे। पढ़ें: 'तीन शादियों की बात गलत' कालिंदी ने कहा, 'मैं रणजीत की पहली पत्नी हूं। तीन शादियों की बात पूरी तरह से गलत है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम स्मृति वर्मा है। वह लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली है। मेरे पति मेरे साथ ही रहते थे। हां, कभी-कभी वह स्मृति से मिलने जाते थे। हम राजी खुशी रहते थे। हां, शुरुआत में मैंने इन चीजों का विरोध किया था, जो कि स्वाभाविक है। विरोध के बात मैंने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। मेरी 30 मार्च 2014 में शादी हुई थी। स्मृति के साथ उनकी शादी 18 जनवरी 2015 को हुई थी।' संदिग्धों की पहचान पर 50 हजार का इनाम यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता और विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार शाम दो संदिग्ध हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज भी जारी की थी। पुलिस ने आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए फिलहाल 8 टीमें लगाई हैं। उधर, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसवालों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3b8fjAj

No comments:

Post a Comment