Monday, February 3, 2020

महाराष्ट्र: ‘फोन टैपिंग’ की जांच के लिए समिति गठित

मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने पहले की बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा कथित मामले की जांच के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया है। गृह मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने ट्वीट किया कि दो सदस्यीय समिति छह हफ्ते के भीतर विस्तृत जांच करेगी। इस समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) श्रीकांत सिंह और पुलिस संयुक्त आयुक्त (खुफिया) अमितेश कुमार शामिल हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'गृह विभाग को राजनीतिक दलों एवं नेताओं से पूर्व की सरकार द्वारा फोन टैपिंग के दुरुपयोग की कई शिकायतें मिली हैं।' एनसीपी मंत्री ने कहा, 'सत्ता का यह दुरुपयोग भारत के संविधान में निहित स्वतंत्रता एवं निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।' पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के दौरान राजनीतिकों के फोन टैप किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। पिछले महीने आरोपों के सामने आने के बाद, बीजेपी नेता ने सरकार से जांच के आदेश देने को कहा था।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2SfxdIX

No comments:

Post a Comment