Sunday, February 23, 2020

दिल्ली में जीत से AAP का 'जोश हाई', UP पर नजर

लखनऊ में मिली एकतरफा जीत से (आप) लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। पंजाब, गोवा और लोकसभा चुनावों में मिली शर्मनाक हार के बाद मिली इस जीत ने पार्टी के लिए संजीवनी का काम किया है और अब पार्टी अन्य राज्यों के चुनावों में भी किस्मत आजमाएगी। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में आप भी हिस्सा लेगी। पार्टी इसके लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में 25 लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी और इस साल के अंत तक होने वाले पंचायत चुनावों में हिस्सा लेगी। आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के 1.07 लाख गावों में जाएंगे और उनके मुद्दों को जानेंगे। संजय सिंह ने कहा कि आप इसके राज्य में 25 लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी। हर विधानसभा में करीब 5000 पोस्टर लगाए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी लगातार दूसरी बार दिल्ली में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। (पीटीआई से इनपुट्स के साथ)


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2PkpZCJ

No comments:

Post a Comment