ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार तड़के एक कार के ट्रक की चपेट में आने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 26 पर जारिंग के पास उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य केसिंगा रेलवे स्टेशन से खुसेईगुडा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ये लोग स्वास्थ्य जांच के लिये विशाखापत्तनम गये थे। वहां से केसिंगा स्टेशन उतरने के बाद वे घर की ओर लौट रहे थे। घायलों में दोनों महिलाएं हैं और उन्हें यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें विशाखापत्तनम रेफर कर दिया गया।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Qi7Xk4
No comments:
Post a Comment