पिछले 24 घंटे की अवधि में 8309 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 45 लाख 80 हजार 832 हो गई है जबकि सक्रिय मामले घटकर 103859 हो गए जो पिछले 544 दिनों में सबसे कम हैं।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/3xvWd2X
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने कहा कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसने आरोप लगाया है कि उसे फिर किडनैपिंग करने की साजिश हो रही है। उसे एंटीगुआ से गयाना ले जाने की कोशिश की जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो 30 नवंबर की रात से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसका प्रभाव गुजरात महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में देखने को मिलेगा।
कोरोना वायरस से नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत अत्यधिक जोखिम वाले 12 देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए सात दिन के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य बना दिया है।
तमिलनाडु में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वेल्लोर जिला भूकंप का केंद्र रहा। हालांकि राहत की बात यह रही है कि इन झटकों से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत अत्यधिक जोखिम वाले 12 देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए सात दिन के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य बना दिया है।
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति ने हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है वह किस वैरिएंट से संक्रमित है।