India Coronavirus Updates देश में कोरोना से अब तक करीब 96 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार नए मामले सामने आए हैं।from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2L9wclF
आधिकारिक तौर पर एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 को सम्मानित करेंगे। डिजिटल इंडिया पुरस्कार डिजिटल प्रशासन में अनुकरणीय पहलों और प्रथाओं का सम्मान करते हैं।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत राज्य में स्थापित होने वाले देश के पहले इथेनॉल संयंत्र के लिए एक अनुबंध निष्पादन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर पैदा होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमाओं पर तनाव पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश विस्तारवाद का ऐजेंडा अपनाता है तो भारत के पास उतनी ताकत है कि वो उसे रोक सके।
डाटा छिपाने की वजह से ब्राजील में चल रहे ट्रायल को लेकर संदेह। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया को गुमराह करने वाला चीन अब वैक्सीन को लेकर भी डाटा छिपाने की कोशिश कर रहा है। दुनिया के सामने चीन की विश्वसनीय लगभग खत्म।
भारत में नए स्ट्रेन (Coronavirus new strain) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत के अलावा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अबतक डेनमार्क नीदरलैंड्स ऑस्ट्रेलिया इटली फ्रांस स्वीडन स्विट्जरलैंड स्पेन कनाडा जर्मनी लेबनान जापान और सिंगापुर में मिला है।
भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से अब तक कुल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से आए हैं। पाकिस्तान में भी मंगलवार को ब्रिटेन में पाए गए नए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया।