Thursday, February 28, 2019

पाक ‘खुले दिल’ से पुलवामा हमले पर भारत के डोजियर का आकलन करेगा : कुरैशी

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका और उसके यहां संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के शिविरों की मौजूदगी के बारे में “खास विवरण” पर भारत द्वारा सौंपे गए डोजियर का “खुले दिल” से आकलन करेगा।

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा था जिन्हें पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने पर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराने के लिये नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को बताया गया था कि भारत उम्मीद करता है कि पाकिस्तान अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र से होने वाली आतंकी गतिविधियों के खिलाफ तत्काल और प्रमाणिक कार्रवाई करेगा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसे पुलवामा हमले पर डोजियर मिला है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, “खुले दिल से भारतीय डोजियर का आकलन करेंगे।” कुरैशी ने जियो न्यूज को बताया, “काश भारत ने यह पहले भेजा होता।” विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि उसके द्वारा डॉजियर की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद “किसी भी और सभी कानूनी साक्ष्यों” की जांच की जाएगी।

इसमें कहा गया कि इस्लामाबाद भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए “विश्वसनीय साक्ष्यों” पर कार्रवाई करेगा। विदेश विभाग ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान पुलवामा आतंकी हमले की जांच में मदद करेगा। बयान में कहा गया, “पाकिस्तान आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर बातचीत के लिये तैयार है।”



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tQqCJn

News


Cohen testimony was ‘bombshell that didn’t explode’: Marc Thiessen



Former Trump attorney Michael Cohen's highly anticipated public appearance before a House panel didn’t live up to the hype, Washington Post columnist Marc Thiessen argued Wednesday.

https://ift.tt/2tGJt9x

पाकिस्तानी ने शोएब इब्राहिम को कहा- तुम्हें इस्लाम का मतलब पता नहीं, एक्टर ने दिया मुंह पर जोरदार तमचा

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पाकिस्तान जबरदस्त तरीके से बौखलाया हुआ है। 27 फरवरी यानी कल पाकिस्तानी वायु सेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश भी की लेकिन पाकिस्तानी जेट ने  F-16 जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। इस हमले में भारतीय वायु सेना के पाकिस्तान विमान  F-16 को मार गिराया। जबकि इस कार्रवाई में भारत ने मिग 21 को खो दिया है। बता दें कि मिग विमान को चला रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अभी पास्तिान के कब्जे में है।

 

पुलवामा आतंकी हमले का बदला भारतीय वायु सेना ने मगंलवार की तड़के 3:30 बजे पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के ठिकानों को नेस्तोनाबूत कर दिया और भारतीय वायुसेना एक दम सही सलामत वापस लौट आई।

 

भारतीय वायुसेना ने मिराज 2000 की सहायता से 1000 किलो के बम गिराए जिससे जैश-ए-मोहम्मद के कई सारे ठिकाने तबाह हो गए। इस जवाब में पाकिस्तानी वायु सेना ने हिंदुस्तान में घुसने की भी कोशिश करी।

दोनों देशों के बीच हुए ऐसे एक्शन पर सोशल मीडिया का माहौल काफी गर्मया हुआ है। ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने भारतीय होने का गौरव ट्विटर के जरिए बतलाया है।  मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमला करने के लिए भारतीय वायुसेना की सराहना की और बहादुर पायलटों को सलामी दी। अभिनेता शोएब इब्राहिम ने भी पाकिस्तानी यूजर्स का मुंहतोड़ देते हुए उसे इस्लाम का असली मतलब समझाया है।

देखें शोएब का ट्वीट

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/Shoaib_Ibrahim1/status/1100344502147903489

वहीँ पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स ने हाल ही में ट्वीट कर कहा कि भारत में लोग अंधे, गूंगे, बहरे हैं और वास्तविकता से बहुत दूर हैं। यूजर्स ने यह लिखा कि ऊपरवाला भारतीयों को समझदारी नवाज़े क्योंकि वे इस्लाम का अर्थ नहीं जानते हैं।

शोएब ने पाकिस्तानी ट्रोलर को लताड़ते हुए कहा कि इस्लाम का मतलब हमें अच्छे से पता है मोहतरमा, इसलिए हम मुस्लिम को भारतीय होने पर गर्व है, हर भारतीय पर गर्व है, इस्लाम में आतंकवाद की ना तो पहले जगह थी ना होगी।

वहीँ शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने भी ट्वीट करके भारतीय वायु सेना को शुक्रिया किया। हमने पूछा और उन्होंने किया !!! आतंकी कैंपों को नष्ट करने के लिए @IAF_MCC जवानों का धन्यवाद !!! # IndianAirForce #JaiHind #IndiaStrikesBack,”

यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/ms_dipika/status/1100350212193669122

अभिनेता परेश रावल ने अली जफ़र पर साधा निशाना, एयर स्ट्राइक के बाद बोलती बंद क्यों !



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2UdyArw

UP : सड़क हादसे में युवक की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

जनपद संभल के हयातनागर तहना इलाके में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। नखासा थाना इलाके के देवा गांव का रहने वाला प्रदीप याद नगर थाना इलाके के गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

वह देर रात वापस घर लौट रहा था, तभी संभल गवा मार्ग पर मूसापुर गांव के पास उसकी बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने युवक की मौत की खबर और गाड़ी चालक के फरार होने की जानकारी तुरंत थाना पुलिस को दी तो कुछ ही देर में सीओ सुदेश कुमार सहित दो थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगाया और गाड़ी चालक के गिरफ्तारी की मांग की तो कुछ ही देर में पुलिस ने संभल की तरफ आते हुए चौधरी सराय पुलिस चौकी पर मैक्स पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने परिजनों के न आने तक जाम नहीं खोलने की बात कही तो पुलिस ने ग्रामीणों को लाठी लेकर दौड़ाया और जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2BT6WZy

कोलकाता : आग के संकेत के कारण कतर एयरवेज की उड़ान में देरी

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक पायलट को बोर्डिग के दौरान आग का संकेत दिखने के कारण कतर एयरवेज के विमान के प्रस्थान में पांच घंटे की देरी हुई। कतर एयरवेज के क्यूआर-541 को तड़के 3.15 बजे दोहा के लिए उड़ान भरनी थी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि कतर एयरवेज की उड़ान क्यूअर-541 में यात्री सवार हो रहे थे, इसी दौरान पायलट ने ऑक्जीलियरी पॉवर यूनिट में आग का संकेत देखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसे लेकर तड़के 3 बजे इमरजेंसी घोषित की, जिसे एक घंटे बाद वापस ले लिया गया। विमान की पूरी तरह से जांच के बाद आखिरकार सुबह 8.11 बजे विमान ने उड़ान भरी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2UdyAb0

पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनन्दन को तत्काल वापस भेजे : कांग्रेस

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण हालात के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनन्दन को तत्काल भारत वापस भेजना चाहिए। विपक्षी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इस मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेता राजनीति करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ”पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायुसेना की कार्रवाई हुई। बीजेपी सरकार ने जब कार्रवाई का फैसला किया तो पूरा विपक्ष एवं जनता सरकार के साथ खड़े रहे।’

मनीष तिवारी ने कहा, ‘बीजेपी का आचरण बहुत चिंता का विषय है। कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की बैठक और दूसरे राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित किए। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री देश को और मजबूत करने की बजाय बूथ को मजबूत कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’ उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री भाषणों में कहते हैं कि देश से दल से बड़ा है, लेकिन लगता है कि उनकी समझ से दल, देश से बड़ा है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं से नमो एप्प के जरिये संवाद किया। मनीष तिवारी ने बीएस येदियुरप्पा एवं गिरिराज के कुछ कथित बयानों का हवाला देते हुए दावा किया कि बीजेपी नेताओं के बयानों से पाकिस्तान के दुष्प्रचार को मजबूती मिली है।

मनीष तिवारी ने कहा, ‘विंग कमांडर अभिनन्दन ने मुश्किल समय में बहुत साहस और गरिमा का परिचय दिया है। हम मांग करते हैं कि पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनन्दन को तत्काल बाइज्जत वापस भेजे। उनके साथ जो व्यवहार हुआ है वो जिनेवा संधि का खुले तौर पर उल्लंघन है।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया। पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने के दौरान उसके एक विमान को मार गिराया गया, हांलाकि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन पाकिस्तान की हिरासत में ले लिए गए।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Nxb5Hc

अमेरिका के पास भारत-पाक के बीच तनाव घटाने को लेकर कुछ अच्छी खबरें है : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्वास जताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति शीघ्र समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ अच्छी खबरें हैं और अमेरिका दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव को घटाने में मदद करने का प्रयास कर रहा है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी दूसरी शिखर बैठक समाप्त होने के बाद अपने शुरुआती बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास पाकिस्तान और भारत से ‘‘कुछ समुचित आकर्षक खबरें हैं।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उन्हें (भारत और पाकिस्तान को) रोकने में मदद करने के प्रयास में शामिल हैं और हमारे पास कुछ अच्छी खबरें हैं।’’ पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलमावा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि (भारत और पाकिस्तान के बीच) काफी ‘वैमनस्य’ है। भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इस अभियान में बड़ी संख्या में जैश के आतंकवादी, प्रशिक्षक, वरिष्ठ कमांडर और प्रशिक्षण हासिल कर रहे जिहादी मारे गए थे।

तनाव के बीच पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द की

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था और एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलवामा में गत 14 फरवरी को हुए जैश के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2SuxUfr