श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में कम से कम तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपुरा में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका।

यह ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा जिससे तीन नागरिक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाकर्मियों की गोली से एक युवक घायल
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2WmNgpw
No comments:
Post a Comment