अपने बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की तुलना रावण से की तो वहीं प्रियंका गांधी को शूर्पणखा बताया। बलिया के बैरिया विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह से जब प्रियंका गांधी के राजनीति में आने और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने ये बयान दिया।
सुरेंद्र सिंह ने कहा,”कांग्रेस टूटी हुई नाव नौका हो चुकी है। वो तो केवल एससी-एसटी एक्ट के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत गई। नहीं तो उसे कहीं भी चंदन लगने वाला नहीं था। जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण ने पहले अपनी बहन को भेजा था।” उन्होंने कहा,”लगता है राहुल भी रावण के रूप में होगा और राम के रूप में तो मोदी दुनिया में भारत का पताका फहरा ही रहे हैं।
राम की भूमिका में मेरा मोदी है और रावण के रूप में राहुल है। अब वो शूर्पणखा के रूप में अपनी बहन को उतारा है तो मान के चलिए कि लंका विजय हो गया। गौरतलब है की प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद से कई बीजेपी की तरफ से कई नेताओं और मंत्रियो के विवादित बयाना सामने आया है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान में कहा था कि उनके (कांग्रेस) पास नेता नहीं हैं, इसलिए वो चॉकलेटी चेहरे के माध्यम से चुनाव में जाना चाहते हैं…..कोई करीना कपूर का नाम चलाता है, कोई सलमान खान का, कभी प्रियंका गांधी को ले आते हैं।
वहीं राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बयान में कहा था कि प्रियंका के साथ दिक्कत है, जो सार्वजनिक जीवन में उपयुक्त नहीं। वो लोगों को पीटती हैं। प्रियंका कब संतुलन खो देंगी ये कोई नहीं जानता, देश के लोगों को यह पता होना चाहिए।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2RpJ2d9
No comments:
Post a Comment