Sunday, July 1, 2018

बड़ा हादसा : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी बस, 45 की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह बस भौन से रामनगर जा रही थी।

ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। भौन से करीब 15 किलोमीटर आगे हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। वही, एसडीआरफ की टीम तीन हैलीकॉप्टर के साथ रवाना हुई है।

pauri-garhwal-bus-accident

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस का नंबर यू के12 सी/0159 है। बताया जा रहा है कि यह बस 28 सीटर थी और काफी ओवरलोडेड होने की वजह से सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिरी है।

गढ़वाल के कमिश्नर दिलीप जावलकर ने बताया कि अब तक 20 शवों को बरामद किया गया। 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही, मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ फिलहाल अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

The post बड़ा हादसा : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी बस, 45 की मौत appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2yV0Dpn

No comments:

Post a Comment